दिल्ली डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन खत्म, ली जायेगी एफआईआर वापस

नीट पीजी कांउसिलिंग को लेकर चल रहा था प्रदर्शन

दिल्ली- देश की राजधानी में चल रहा डॉक्टरों का प्रदर्शन अब थम गया है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक  रेजीडेंट डाक्टरों का ये प्रदर्शन नीट-पीजी कांउसिलिंग में हो रही देरी को लेकर चल रहा था। आपको बताते चलें कि इस पूरे मामले में कुछ रेजीडेंट डाक्टरों पर एफआईआई भी दर्ज की गयी थी, इसे लेकर भी ड़ाक्टरों में नाराजगी थे। जिसे कल रात ज्वाइंट सीपी के साथ की गई मीटिंग के बाद सुलझा लिया गया।

प्रभावित हो रहे थे मरीज

सूत्र बताते हैं कि रेजीडेंट डॉक्टरों द्वारा की जा रही हड़ताल के चलते आम मरीज बहुत प्रभावित हो रहे थे। हड़ताल के चलते कई मरीजों की सर्जरी व ऑपरेशन रू के हुये थे। जिसके बाद जब ज्वाईंट सीपी से उनकी बातचीत हुई और उनके मसलों को सुलझाया गया तब जाकर डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल को खत्म किया।

 

 

 

About Post Author