टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर निरज चोपड़ा को पद्म श्री अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

सोमवार को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर निरज चोपड़ा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्म श्री अवॉर्ड से किया सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया।

ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन के दम पर नीरज चोपड़ा ने पूरी दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद उनके नाम अवार्ड्स की झड़ी लग गई। इस लिस्ट में अब देश का प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री का नाम भी जुड़ गया है।

ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि जैसे विभिन्न विषयों और गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं।

 

About Post Author