खारकीव में रूस की गोलाबारी के दौरान एक भारतीय छात्र की मौत, 2 दिन पहले परिवार से हुई थी बात

नई दिल्ली: यूक्रेन से भारत के लिए एक दुखद घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है की, खारकीव शहर में रूस की गोलाबारी के दौरान एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा है, जिसकी उम्र 21 साल है। नवीन कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला था। नवीन की अपने परिवार से आखिरी बार 2 दिन पहले ही वीडियो कॉल पर बात हुई थी।

बता दे कि, मृतक नवीन खारकीव में एक बंकर में छिपे थे। जरूरी सामान खत्म होने पर वो बाहर निकले थे। इसी दौरान हुई गोलाबारी की जद में आने से उनकी मौत हो गई। इस घटनाक्रम के बाद भारत ने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब किया है।

विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि-

https://twitter.com/MEAIndia/status/1498591112188989442?s=20&t=Us4411Jcxh2uE1CQ36b8hw

मामले को लेकर विदेश मंत्रालय (MEA) ने ट्वीट करके दुख जताया है। अपने ट्वीट में विदेश मंत्रालय ने लिखा, ‘गहरे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आज सुबह खारकीव में हुई गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई. मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है. हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

About Post Author