कौशांबी: यमुना घाट नहाने गए दो युवको की डूबने से हुई मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

कौशांबी में सरायअकिल थाना क्षेत्र के ऐगवां यमुना घाट में नहाने के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए…. डूबने की खबर परिजनों को हुई तो वह रोते-बिलखते घाट किनारे पहुंचे।

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन अब तक उन्हें सफलता नहीं मिली। बता दे कि दोनों युवक रिश्तेदारी में बरसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने दी जानकारी-
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि सरायअकिल थाना क्षेत्र के यमुना घाट में नहाने के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए..उनकी तलाश जारी है।

About Post Author