कर्नाटक हिजाब विवाद: प्रियंका गांधी के बयान पर बीजेपी विधायक रेणुकाचार्य का विवादित बयान, कहा- ‘महिलाओं के कपड़ों की वजह से ही रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है’

कर्नाटक में चल रहे है हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, उल्टा और बढ़ता ही जा रहा है। हाई कोर्ट ने भी अपने बयान में कहा है की हिजाब महिलाओं का मूल अधिकार है, इसके बावजूद भी नेताओं को एक बहाना मिल गया है विवाद को बढ़ाने का। प्रियंका गांधी के बिकनी वाले बयान पर बीजेपी विधायक ने विवादित बयान दिया है। बीजेपी विधायक ने कहा कि, महिलाओं के कपड़ों की वजह से ही रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है।

बता दे कि, बुधवार की सुबह कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, चाहे बिकिनी हो, घूंघट हो या जींस हो फिर चाहे वो हिजाब हो, ये महिला का अधिकार है कि वह तय करें कि उसे क्या पहनना है। भारतीय संविधान से हमें इसकी गारंटी मिली है, महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें। इस बयान पर ही बीजेपी विधायक ने अपना बयान दिया है।

महिलाओं के कपड़ों के कारण बढ़ रहे बलात्कार: रेणुकाचार्य
प्रियंका गांधी के बयान पर कर्नाटक से बीजेपी विधायक रेणुकाचार्य ने ट्वीट कर लिखा कि, “बिकनी जैसे शब्द का प्रयोग करना निम्न स्तर का बयान है। कॉलेज में पढ़ते समय बच्चों को पूरे कपड़े पहनने चाहिए। आज महिलाओं के कपड़ों के कारण बलात्कार बढ़ रहे हैं क्योंकि पुरुष उत्तेजित होते हैं। यह सही नहीं है, हमारे देश में महिलाओं के लिए सम्मान है।” रेणुकाचार्य होन्नाली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक है और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव भी हैं।

बता दें कि हिजाब विवाद को देखते हुए कर्नाटक में शुक्रवार तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और सभी से सहयोग मांगा है। वहीं कांग्रेस के कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी ट्वीट कर मांग की थी कि कर्नाटक में अगले 1 हफ्ते तक सभी प्रभावित संस्थानों को बंद कर देना चाहिए और ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहनी चाहिए।

About Post Author