टाटा अल्ट्रोज सीएनजी देगी 26 किलोमीटर का माइलेज, जानिये विस्तार में

KNEWS DESK-  भारतीय बाजार में बिक्री के लिए बहुत सी कारें हैं| सभी कंपनियां अपनी अपनी कारों को बेहतर फीचर्स के साथ पेश करती रहती है|टाटा मोटर्स ने मई में अपनी अल्ट्रोज़ प्रीमियम हैचबैक को सीएनजी पेश किया था| जिसकी कीमत एक्स शोरूम में  7.55 लाख रुपये से 10.55 लाख रुपये के बीच है| आइये विस्तार में जानते हैं|

अल्ट्रोज सीएनजी का माइलेज

बाइक के फ्यूल एफिशिएंसी की बात की जाये तो टाटा अल्ट्रोज़ सीएनजी से 26.2 किमी/किग्रा का एआरएआई प्रमाणित माइलेज का कंपनी दावा करती है| इसकी तुलना में, इसके मुख्य प्रतिद्वंद्वियों – बलेनो सीएनजी और ग्लैंज़ा सीएनजी में 30.61 किमी/किलोग्राम का अधिक एआरएआई प्रमाणित माइलेज मिलता है लेकिन ये आंकड़े वास्तविक दुनिया के आंकड़ों से अलग होते हैं|

अल्ट्रोज सीएनजी का पॉवर

अल्ट्रोज़ सीएनजी में एक 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है| पेट्रोल मोड में  88 hp की पॉवर और 115 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है| और सीएनजी मोड में  77hp की पॉवर और 103Nm का टॉर्क जेनरेट करता है| मार्किट में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो सीएनजी और टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी से होता है, दोनों सीएनजी पर समान रूप से 77hp की पॉवर जेनरेट करते हैं, और इनमें 98.5Nm का टॉर्क मिलता है।

यह पहली सीएनजी और सनरूफ के कॉम्बिनेशन वाली हैचबैक कार है। यह कार सीधे सीएनजी मोड पर स्टार्ट होती है। इसमें XE, XM+, XM+ (S), XZ, XZ+ (S) और XZ+ O (S) जैसे 6 वेरिएंट्स मिलते हैं।

About Post Author