Knews Desk– BMW India ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय X1 SUV का नया Long Wheelbase यानी LWB वर्जन लॉन्च कर दिया है. नई BMW X1 LWB की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹49.90 लाख रखी गई है. कंपनी ने फिलहाल इसे सिर्फ sDrive18i M Sport वेरिएंट में पेश किया है. इस SUV की सबसे बड़ी खासियत इसका लंबा व्हीलबेस है, जिसकी वजह से खास तौर पर पीछे बैठने वाले यात्रियों को पहले से ज्यादा लेगरूम और आराम मिलता है. वहीं, डीजल इंजन वाली X1 अभी स्टैंडर्ड व्हीलबेस मॉडल के तौर पर उपलब्ध रहेगी.
BMW X1 LWB की लंबाई 4,616 mm, चौड़ाई 1,845 mm और ऊंचाई 1,641 mm है. इसका व्हीलबेस 2,802 mm है, जो स्टैंडर्ड X1 के मुकाबले 108 mm ज्यादा है. SUV की कुल लंबाई में भी 116 mm की बढ़ोतरी की गई है. कंपनी ने इस अतिरिक्त आकार का इस्तेमाल मुख्य रूप से रियर सीट पर बैठने वाले यात्रियों के लिए किया है. BMW के मुताबिक, नई X1 LWB में पीछे बैठने वालों को 109 mm ज्यादा नी-रूम मिलता है. इसके अलावा रियर सीट कुशन की लंबाई भी 15 mm बढ़ाई गई है.इंजन की बात करें तो BMW X1 LWB में 1.5-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 156 hp की अधिकतम पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और पावर फ्रंट व्हील्स तक पहुंचती है. पिछले पेट्रोल X1 की तुलना में नई SUV की अधिकतम पावर में 22 hp की बढ़ोतरी हुई है, जबकि टॉर्क आउटपुट 230 Nm ही है.
डिजाइन की बात करें तो BMW X1 LWB में 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. SUV में BMW की सिग्नेचर किडनी ग्रिल, एडैप्टिव LED हेडलाइट्स और LED डे-टाइम रनिंग लैंप मिलते हैं. इसके अलावा सैटिन-फिनिश रूफ रेल्स, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ, शार्क-फिन एंटीना, रियर स्पॉइलर और LED टेल लैंप जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.केबिन में भी कई प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं. इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट्स, ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फंक्शन, पावर्ड ORVMs, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स और पावर्ड टेलगेट शामिल हैं. इसके अलावा 12-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम, BMW Digital Key, Park Assist Plus, Reverse Assistant, इंटीग्रेटेड नेविगेशन और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है. OTA सॉफ्टवेयर अपडेट, वॉयस असिस्टेंट, USB Type-C पोर्ट और अलग-अलग ड्राइव मोड भी मिलते हैं.
सेफ्टी के मामले में भी BMW X1 LWB को कई फीचर्स से लैस किया गया है. SUV में 8 एयरबैग, ABS के साथ EBD, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है. इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियर-व्यू कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी मौजूद हैं. इसके अलावा ADAS फीचर्स का पूरा सेट दिया गया है.भारतीय बाजार में BMW X1 LWB का मुकाबला Mercedes-Benz GLA, Audi Q3 और Volvo XC40 जैसी लग्जरी SUVs से होगा. ज्यादा रियर स्पेस, प्रीमियम फीचर्स और BMW की ब्रांड वैल्यू इसे इस सेगमेंट में एक खास विकल्प बनाती है.