मारुति सुजुकी 2024 में पेश करेगी दो नई कारें, मिलेगी जबरदस्त माइलेज

KNEWS DESK – भारत की सबसे बड़ी वाहन कंपनी मारुति सुजुकी ने सितंबर तिमाही में अपनी उच्चतम तिमाही बिक्री और मुनाफे के साथ अभूतपूर्व सफलता दर्ज की है| कंपनी ने साल-दर-साल 80.3% की बढ़त दर्ज की है| कंपनी ने ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 10 लाख से अधिक वाहन बेचना और भारत में एसयूवी बाजार में प्रथम स्थान हासिल करना शामिल है| अब मारुति देश में अपनी दो नई कारें लाने की तैयारी कर रही है|

New Generation Maruti Swift

न्यू जेनरेशन मारुति स्विफ्ट के फरवरी 2024 तक भारत में आने की उम्मीद है| यह एक फ्रेश और एडवांस लुक के साथ डिजाइन और फीचर्स के मामले में कई महत्वपूर्ण अपडेट्स के साथ आएगी. 2024 स्विफ्ट की सबसे खास विशेषताओं में से एक इसका नया 1.2L, 3-सिलेंडर Z-सीरीज़ पेट्रोल इंजन है, जबकि मौजूदा मॉडल में 1.2L, 4-सिलेंडर K-सीरीज़ इंजन लगा है| यह नया इंजन हल्का, अधिक पर्यावरण अनुकूल और अधिक फ्यूल-एफिशिएंट होने की उम्मीद है| भारत-स्पेक स्विफ्ट में हाइब्रिड पावरट्रेन की सुविधा मिल सकती है, जो इसे सबसे अधिक फ्यूल एफिशिएंट कार बना सकता है| अनुमान है कि मजबूत हाइब्रिड तकनीक वाली नई स्विफ्ट में लगभग 35kmpl से 40kmpl का माइलेज मिल सकता है| लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई आई 10 एनआईओएस और टाटा टिआगो जैसी कारों से होगा|

Next-gen Maruti Suzuki Swift hatchback rendered: To launch in 2023

New Generation Maruti Dzire

मारुति अपनी न्यू जेनरेशन डिजायर को भी लाने की तैयारी कर रही है, जिसके अप्रैल या मई 2024 तक बाजार में आने की उम्मीद है| स्विफ्ट की तरह, डिजायर को भी महत्वपूर्ण डिजाइन और फीचर अपडेट्स मिलेंगे, जिससे यह एक आकर्षक पैकेज बन जाएगा| इसमें भी स्विफ्ट के समान पावरट्रेन विकल्प मिलने की उम्मीद है| लॉन्च टाइमलाइन नजदीक आने पर इसके बारे में अन्य डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है| लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर जैसी कारों से होगा|

मारुति डिजायर के नए संस्करण ने 5 महीनों में 1 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर  लिया है

About Post Author