रेनॉ इंडिया ने अपनी नयी Renault Triber 2024 की लॉन्च, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानिए

KNEWS DESK – रेनॉ इंडिया ने अपनी ट्राइबर की पूरी रेंज को अपडेट कर दिया| कंपनी ने क्विड, किगर और ट्राइबर सहित मॉडलों को नई कीमत और फीचर के साथ अपग्रेड किया है| जिसके बाद घरेलू बाजार की सबसे किफायती 7-सीटर एमपीवी यानि नई ट्राइबर को अब 5.99 लाख एक्स-शोरूम की कीमत पर खरीदा जा सकता है|

Renault Triber-based Nissan MPV to Launch in India Soon - autoX

Renault Triber 2024 के 4 नए वेरिएंट

नई रेनॉ ट्राइबर 2024 चार नए वेरिएंट्स (RXE, RXL, RXT और RXZ) में देखने को मिल सकती है| इस एमपीवी को बदले हुए फीचर्स मिलते हैं| जिसमें किगर से लिया गया, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, ड्राइवर आर्मरेस्ट और पावर्ड ORVM शामिल हैं| इसके अलावा, स्टैंडर्ड कलर के तौर पर नई ट्राइबर को अब एक नए स्टील्थ ब्लैक एक्सटेरियर रंग भी दिया गया है|

इंजन 

ट्राइबर 1.0-L पेट्रोल इंजन के साथ है| जिसे पांच-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिसका पावर आउटपुट 72bhp की पावर और 96Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करना है|

कीमत 

नई ट्राइबर को अलग अलग वेरिएंट के मुताबिक, कीमत के आधार पर पेश किया गया है|

आरएक्सई एमटी की कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम|
आरएक्सएल एमटी रु. 6.80 लाख रुपये एक्स-शोरूम|
आरएक्सटी एमटी रु. 7.60 लाख रुपये एक्स-शोरूम|
आरएक्सटी रु. 8.12 लाख रुपये एक्स-शोरूम|
आरएक्सजेड एमटी रु. 8.22 लाख रुपये एक्स-शोरूम|
आरएक्सजेड एटी रु. 8.74 लाख रुपये एक्स-शोरूम|

मुकाबला 

घरेलू बाजार में रेनॉ ट्राइबर का मुकाबला मारुति अर्टिगा से होता है| वहीं स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के तौर पर पंच, सी3 एयरक्रॉस, बलेनो भी अच्छे ऑप्शन हैं|

यह भी पढ़ें – पंजाब में रजिस्ट्रियों से बढ़ रही है आय: मंत्री जिम्पा

About Post Author