हुंडई की Hyundai Creta EV टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, नई डिजाइन डिटेल्स आई सामने

KNEWS DESK – हुंडई मोटर इंडिया, क्रेटा ईवी के साथ अपनी क्रेटा रेंज में विस्तार करने पर काम कर रही है, जिसे कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है| इस बार इसे कवर से ढका हुआ देखा गया, देखे गए मॉडल में क्रेटा फेसलिफ्ट की तरह डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं| आपको हुंडई क्रेटा ईवी के बारे में विस्तार से बताते हैं|

Discontinued क्रेटा [2020-2023] ईएक्स 1.5 डीज़ल [2020-2022] on road Price | हुंडई  क्रेटा [2020-2023] ईएक्स 1.5 डीज़ल [2020-2022] Features & Specs

डिजाइन

क्रेटा ईवी के नए स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि इसमें क्रेटा फेसलिफ्ट के समान हेडलाइट्स और टेल-लाइट्स हैं, साथ ही इसका डिजाइन सिल्हूट भी आईसीई फेसलिफ्ट वर्जन की तरह है| कुछ डिजाइन एलिमेंट्स ऐसे हैं जो क्रेटा ईवी में बिल्कुल नए हैं, जैसे कि एक क्लोज्ड ‘ग्रिल’ जिसमें कोना इलेक्ट्रिक के समान थोड़ा ऑफ-सेंटर, नोज-माउंटेड चार्जिंग पोर्ट देखने को मिल सकता है|  स्पाई शॉट्स से यह भी पता चलता है कि क्रेटा ईवी में खास एयरोडायनेमिक के साथ नए अलॉय व्हील्स मिलेंगे| देखे गए मॉडल में 17-इंच यूनिट लगता है, लेकिन प्रोडक्शन मॉडल में 18 इंच के अलॉय व्हील्स पेश किया जा सकते हैं| इंटीरियर में क्रेटा ईवी काफी हद तक फेसलिफ्ट के समान होने की संभावना है, लेकिन कुछ इंटीरियर बिट्स आयोनिक 5 के समान हो सकते हैं|

हुंडई क्रेटा ईवी रेंज और बैटरी

अपकमिंग क्रेटा ईवी 45kWh बैटरी पैक से लैस होगी, जिसे LG Chem आपूर्ति करेगी| एमजी जेडएस ईवी (50.3kWh) और अपकमिंग मारुति eVX (48-60kWh) की तुलना में यह कम पॉवरफुल है| क्रेटा ईवी की बैटरी नेक्सन ईवी लॉन्ग-रेंज की 40.5kWh यूनिट से बड़ी होगी| उम्मीद है कि क्रेटा ईवी की रियल रेंज लगभग 250 किमी प्रति सिंगल चार्ज होगी|

सूत्रों के मुताबिक क्रेटा ईवी की इलेक्ट्रिक मोटर को विदेश में उपलब्ध लेटेस्ट-जेन, एंट्री-लेवल कोना ईवी से लिया जाएगा| एक सिंगल, फ्रंट-एक्सल-माउंटेड मोटर जो लगभग 138hp पॉवर और 255Nm का टॉर्क जेनरेट करता है|

यह भी पढ़ें – शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन ने ‘बरसातें मौसम प्यार का’ का शूट किया लास्ट एपिसोड, शेयर की तस्वीरें

About Post Author