हीरो मोटोकॉर्प ने अपने दमदार Hero Maxi Scooter का टीजर किया जारी, जल्द हो सकता है लॉन्च

KNEWS DESK – दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां दमदार गाड़ियों को तैयार करने की योजना बना रही हैं| ग्राहक दमदार गाड़ियों को ज्यादा पसंद करते हैं जिसकी वजह से कंपनी अपने रोमांचक और दमदार मॉडल को बाजार में पेश करने की योजना बना रही हैं| भारत में एडवेंचर मोटरसाइकिलों का पहले से ही एक बड़ा बाजार है, जबकि एडवेंचर स्कूटर भी धीरे-धीरे वैश्विक बाजारों में लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं| हीरो मोटोकॉर्प अपना पहला एडवेंचर स्कूटर पेश करके इस सेगमेंट में शामिल होने जा रही है| कंपनी ने हाल ही में अपने अपकमिंग एडवेंचर स्कूटर का टीजर जारी किया है|

Hero Maxi Scooter

टीजर में दिखाए गए तीन मॉडलों में से, बीच वाला मॉडल दिलचस्प लग रहा है क्योंकि हीरो मोटोकॉर्प का दायर एक समान पेटेंट कुछ महीने पहले इंटरनेट पर लीक हो गया था और पूरी सम्भावना है कि यह वही मॉडल हो सकता है| ग्लोबल लेवल पर अधिकांश एडवेंचर स्कूटरों की तरह, अपकमिंग हीरो टू-व्हीलर को भी यामाहा एरोक्स 155 और अप्रिलिया एसआर 160 के जैसा मैक्सी-स्कूटर स्टाइल दिया गया है|

टीजर 

भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पर आगामी मैक्सी-स्टाइल स्कूटर का एक और टीज़र शेयर किया है| इस छोटे से वीडियो में, हीरो ने इसे “टू व्हीलर एसयूवी” के रूप में वर्णित किया है| वीडियो “X-PLORE, X-CITE, और X-PERIENCE” जैसे शब्दों पर जोर देने के साथ “एन एडवेंचर अवेट्स” जैसे शब्दों के साथ समाप्त होता है|

स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन और फीचर्स

टीज़र वीडियो में बहुत ही कम महत्वपूर्ण डिज़ाइन डिटेल्स की झलक मिलती है| उदाहरण के लिए, इसमें एक आक्रामक फ्रंट फेसिया है जिसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल के साथ एक ट्विन एलईडी हेडलैंप सेटअप है जो डुकाटी हाइपरमोटर्ड जैसी हाई-एंड एडवेंचर बाइक जैसे लगते हैं| सामने एक बड़ी विंडस्क्रीन भी है जो इसे एडवेंचर्स लुक देती है|

हीरो आगामी एडवेंचर स्कूटर में फुल-कलर टीएफटी स्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, म्यूजिक प्लेबैक, राइडर टेलीमैटिक्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं|

पावरट्रेन

मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिलती है कि अपकमिंग एडवेंचर मैक्सी स्कूटर का पावरट्रेन Xtreme 160 4V के समान हो सकता है| इसका मतलब है कि इसमें 163cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलने की संभावना है| एक्सट्रीम में यह इंजन 16.6 bhp पॉवर और 14.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है| उम्मीद है कि आने वाले स्कूटर में यह थोड़ा अलग पॉवर आऊटपुट जेनरेट करेगा|

About Post Author