भारत में महंगी हुई Harley-Davidson X440, अब कीमत बढ़कर पहुंची ₹2.84 लाख तक

KNEWS DESK- भारत में Harley-Davidson ने अपनी लोकप्रिय X440 बाइक रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने सभी वेरिएंट्स—Vivid, S और T—पर ₹1,000 से ₹5,000 तक का इजाफा किया है। नई कीमतें लागू होने के बाद अब इस बाइक की शुरुआती कीमत ₹2.36 लाख और टॉप वेरिएंट ₹2.84 लाख (एक्स-शोरूम) तक पहुंच गई है।

तीनों वेरिएंट्स हुए महंगे

कंपनी ने X440 के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी की है—

  • X440 Vivid: अब कीमत ₹2.36 लाख (पहले ₹2.35 लाख)
  • X440 S: अब कीमत ₹2.59 लाख (पहले ₹2.55 लाख)
  • X440 T: अब कीमत ₹2.84 लाख (पहले ₹2.79 लाख)

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी टॉप मॉडल X440 T में ₹5,000 की हुई है।

लॉन्च के बाद पहली बार बढ़ी कीमत

Harley-Davidson X440 के लॉन्च के बाद यह पहली बार है जब कंपनी ने इसकी कीमतों में बदलाव किया है। हालांकि, इस बढ़ोतरी के बावजूद बाइक में किसी तरह का मैकेनिकल या तकनीकी अपडेट नहीं किया गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं

कीमत बढ़ने के बावजूद बाइक के इंजन और फीचर्स पहले जैसे ही हैं। इसमें 440cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है।

यह इंजन देता है 26.6 bhp की पावर, 38 Nm का टॉर्क इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

हीरो मोटोकॉर्प के साथ पार्टनरशिप में बन रही है बाइक

भारत में Harley-Davidson की बाइकों का निर्माण और बिक्री Hero MotoCorp के साथ साझेदारी में होती है। देश में सर्विस, स्पेयर पार्ट्स और डीलर नेटवर्क का संचालन भी हीरो मोटोकॉर्प द्वारा किया जाता है।

बढ़ी कीमत के बाद प्रतिस्पर्धा और कड़ी

कीमत बढ़ने के बाद X440 T अपने सेगमेंट की कई बाइकों से और महंगी हो गई है। इसके मुकाबले में मौजूद कुछ प्रमुख मॉडल्स की शुरुआती कीमतें इस प्रकार हैं—

  • Triumph 400 सीरीज: लगभग ₹2.53 लाख से शुरू
  • Honda CB350 RS: लगभग ₹1.98 लाख से शुरू
  • Royal Enfield Classic 350: लगभग ₹1.86 लाख से शुरू

इससे साफ है कि कीमत बढ़ने के बाद X440 T और उसके प्रतिस्पर्धी मॉडलों के बीच अंतर और बढ़ गया है।

Harley-Davidson X440 की कीमत में भले ही मामूली बढ़ोतरी हुई हो, लेकिन यह प्रीमियम रोडस्टर सेगमेंट में इसकी प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकती है। अब ग्राहकों को इस बाइक के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *