Knews Desk– अगर आप अगस्त 2026 में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो टाटा मोटर्स की कई कारों पर मिल रहे डिस्काउंट आपके लिए फायदे का सौदा हो सकते हैं. कंपनी अपनी ICE, CNG और इलेक्ट्रिक कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और लॉयल्टी रिवॉर्ड जैसे ऑफर दे रही है. कुछ इलेक्ट्रिक मॉडल पर कुल फायदा 3.5 लाख रुपये से भी ज्यादा तक पहुंच रहा है. हालांकि, इन ऑफर्स की राशि मॉडल, वेरिएंट, स्टॉक, शहर और डीलरशिप के हिसाब से अलग हो सकती है.
सबसे ज्यादा चर्चा Tata Curvv EV को लेकर है. इसके पुराने यानी MY2025 स्टॉक पर कंपनी और डीलर की तरफ से 3.5 लाख रुपये से ज्यादा का कुल फायदा मिल सकता है. वहीं पेट्रोल और डीजल वाली Curvv पर भी 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 45,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट और 50,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस दिया जा सकता है.Tata Tiago और Tigor के पुराने यानी प्री-फेसलिफ्ट स्टॉक पर भी ऑफर उपलब्ध हैं. चुनिंदा वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 15,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट दिया जा रहा है. कुछ पुराने Tiago मॉडल पर 5,000 रुपये का अतिरिक्त Freedom Celebration बोनस भी मिल सकता है. वहीं Tiago EV के पुराने स्टॉक पर कुल फायदा 1.45 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.
Tata Altroz खरीदने वाले ग्राहकों को भी अगस्त में फायदा मिल सकता है. इस कार पर 35,000 रुपये तक का कैश बेनिफिट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज सपोर्ट और 20,000 रुपये तक का स्क्रैपेज फायदा मिलने की जानकारी है.Tata Punch के पेट्रोल और CNG मॉडल पर फिलहाल कोई बड़ा आधिकारिक ऑफर नहीं है. हालांकि पुराने Punch EV स्टॉक पर कुल 1.45 लाख रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं. यह ऑफर उपलब्ध स्टॉक और डीलर के हिसाब से बदल सकता है.
Tata Nexon की बात करें तो ICE मॉडल पर 55,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज सपोर्ट और 20,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल सकता है. Nexon EV पर भी 45,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं.बड़े SUV मॉडल्स में Harrier और Safari पर 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 35,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल सकता है. वहीं नई Sierra ICE के चुनिंदा वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट और लॉयल्टी इंसेंटिव मिलने की संभावना है. Sierra EV पर फिलहाल कोई आधिकारिक डिस्काउंट नहीं बताया गया है.
Harrier EV पर ऑफर और भी आकर्षक है. इस इलेक्ट्रिक SUV पर 1 लाख रुपये तक का Freedom Celebration ऑफर, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 75,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल सकता है. मौजूदा Tata EV ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक का लॉयल्टी फायदा भी मिल सकता है. Tata की ICE कार रखने वाले ग्राहकों के लिए भी कुछ अतिरिक्त लॉयल्टी बेनिफिट उपलब्ध हो सकते हैं.कुल मिलाकर अगस्त में Tata की कार खरीदने वालों के पास कई आकर्षक ऑफर मौजूद हैं. खासकर पुराने स्टॉक वाली EVs पर मिलने वाला डिस्काउंट काफी बड़ा है. हालांकि कार बुक करने से पहले ग्राहक को अपने शहर के डीलर से ऑफर की अंतिम राशि जरूर कन्फर्म करनी चाहिए, क्योंकि वास्तविक फायदा मॉडल ईयर, वेरिएंट, स्टॉक और ग्राहक की पात्रता के आधार पर बदल सकता है.