रक्षाबंधन में Maruti से लेकर Volkswagen तक कंपनियां दे रही है बंपर डिस्काउंट, जानिये कारों के बारे में

KNEWS DESK :- रक्षाबंधन नजदीक है| और इस खास मौके पर कुछ वाहन कंपनियां अपनी कारों पर डिस्काउंट दे रही हैं| अगर आप भी अगस्त महीने में कार खरीदने की सोच रहे हैं | तो आपके लिए ये मौका काफी अच्छा साबित हो सकता हैं| आज हम आपको कुछ ऐसी कारों के बारे म,इ बतातेंगे जो आप डिस्काउंट प्राइस में खरीद सकते हैं| इस महीने Maruti अपनी सबसे अधिक बिकने वाली कार Swift Alto K10S-Presso Celerio Wagon R Eeco पर बंपर छूट भी दे रही है। इस सभी कारों पर डिस्काउंट 31 अगस्त तक ही दिया जायेगा |

Maruti Suzuki

देश में सबसे ज्यादा कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक Maruti है। जो सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी भी है।इस महीने कंपनी अपनी सबसे अधिक बिकने वाली Swift Alto K10S-Presso Celerio Wagon R Eeco कार पर बंपर छूट भी दे रही है। इस छूट में नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। साथ ही मारुति सुजुकी स्विफ्ट पर कंपनी सबसे ज्यादा 57,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

MG Motors

देश में लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी MG भी अगस्त के महीने में अपनी एसयूवी पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। खबरों के मुताबिक कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी जेड एस ईवी पर अगस्त महीने में सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से इस कार पर लगभग 1.5 लाख रुपये का ऑफर दे रही है।

Volkswagen

रक्षाबंधन पर अपने लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वाहन निर्माता कंपनी इस कार पर शानदार ऑफर दे रही है। Virtus और Taigun पर लगभग  कुछ चुनिंदा डीलर 1.60 लाख रुपये तक की छूट दे रहे हैं। इसके साथ ही एक्सचेंज बोनस भी कंपनी दे रही है। लेकिन ये ऑफर 31 अगस्त 2023 तक सीमित है।

Renault

रेनो इंडिया भी अगस्त महीने में अपनी कार पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इसपर 77 हजार रुपये तक का ऑफर दे रही है। यह डिस्काउंट कंपनी के BS6 फेज-2 कारों पर भी लागू हो रहा है। इसमें हैचबैक क्विड, SUV काइगर, और MPV ट्राइबर शामिल हैं। साथ ही  इन कारों पर ऑफर के तौर पर कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, और लॉयल्टी बोनस मिलता है। इस ऑफर का फायदा आप 31 अगस्त तक उठा सकते हैं।

About Post Author