आंध्र प्रदेश: चुनाव प्रचार में बांटे जा रहे हैं कंडोम, इन दो पार्टियों पर लगा आरोप

KNEWS DESK – चुनाव प्रचार के लिए पार्टियाँ क्या कुछ नहीं करती हैं| कभी वोटों के लिए पैसे तो कभी शराब बांटती हैं| लेकिन इस बार पार्टियों के वोट के लिए कंडोम बांटने की जानकारी सामने आई है| वहीं सोशल मीडिया एक्स पर दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर सवाल उठाये हैं|

Video : आंध्रमध्ये 'कंडोम'वरून गोंधळ, चक्क प्रचारासाठी होतोय वापर; राजकीय पक्ष 'भिडले'

वोटों के लिए बांटे कंडोम 

लोकसभा चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश में दो पार्टियों ने प्रचार प्रसार करते हुए जनता को कंडोम बांटे हैं| प्रदेश के प्रमुख दल अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न के साथ कंडोम के पैकेट बांट रही हैं| चुनाव में वोटों के लिए वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी से कंडोम बांटे जा रहे हैं जिन पर उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न भी छपा हुआ है। यही नहीं पार्टी के कार्यकर्त्ता लोगों के घर-घर जा कर भी कंडोम बांट रहे हैं| वहीं अब दोनों पार्टियों के एक दूसरे के खिलाफ एक्स पर पोस्ट शेयर किया है|

एक्स पर शेयर किया पोस्ट 

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में वोटों के लिए कंडोम बांटे जा रहे हैं| वहीं अब एक्स पर प्रमुख दल वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने प्रतिक्रिया दी है| और कहा है कि कहा कितना और गिरोगे| साथ हु कहा कि ये सिलसिला कंडोम बांटने के साथ ही ख़त्म हो जायेगा या फिर आने वाले टाइम पर वायग्रा बांटने की शुरुआत भी होगी तो वहीं इसके जवाब में विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी ने पोस्ट शेयर किया है|जिसमें वाईएसआर कांग्रेस के चुनाव चिह्न वाले कंडोम के पैकेट दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ : दलित महिला को अपने जाल में फंसा कर किया दुष्कर्म, दर्ज हुआ मामला

About Post Author