महिलाओं का साथ, जीत का प्रयास !

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राज्य में भाजपा-कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के दौरे शुरू हो गए है। इसी के तहत महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा देहरादून पहुंची जहां उन्होने महिलाओं के उत्थान के लिए महिला कांग्रेस की ओर से किए जाने वाले कार्यों को गिनाया साथ ही भाजपा सरकार में महिलाओँ पर बढ़ते अपराधों को भी बताया.. अलका लांबा ने कहा कि बीजेपी सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहा है। इन अपराधों में भाजपा के भी नेता शामिल हैं। जिन्हें सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। उन्होने पोस्टर जारी करते हुए बताया कि कुलदीप सिंह सेंगर,सांसद बृज भूषण सिंह, चिन्मयानंद जैसे तमाम भाजपा नेता महिलाओँ के उत्पीडन में शामिल है.. जिन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस बढ़ते महिला अपराधों, महंगाई जैसे तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाकर भाजपा की असलीयत जनता के सामने बताएंगी.. हांलाकि भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के ये कार्यक्रम चुनावी है इससे ना उनको कोई फर्क पड़ता है और ना ही जनता में इसका कोई असर है…वहीं कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के उत्तराखंड दौरे के बाद भाजपा के भी तमाम राष्ट्रीय नेताओं के उत्तराखंड दौरे प्रस्तावित है। जिसके तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे इसके बाद राज्य में केंद्रीय मंत्री अमित शाहराजनाथ सिंह समेत अन्य मंत्रियों और राष्ट्रीय नेताओं के भी दौरे प्रस्तावित है…सवाल ये है कि क्या कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे तमाम मुद्दे भाजपा के जीत के रथ को रोकने में कामयाब होंगे..

चुनाव नजदीक आते ही उत्तराखंड में राष्ट्रीय नेताओं के दौरे और जुबानी जंग तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा देहरादून पहुंची जहां उन्होने प्रेसकॉन्फ्रेंस कर भाजपा के राज में महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की घेराबंदी की। अलका लांबा ने कहा कि बीजेपी सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहा है। इन अपराधों में भाजपा के भी नेता शामिल हैं। जिन्हें सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। उन्होने पोस्टर जारी करते हुए बताया कि कुलदीप सिंह सेंगर,सांसद बृज भूषण सिंह, चिन्मयानंद जैसे तमाम भाजपा नेता महिलाओँ के उत्पीडन में शामिल है.. जिन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस बढ़ते महिला अपराधों, महंगाई जैसे तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाकर भाजपा की असलीयत जनता के सामने बताएंगी.. हांलाकि भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के ये कार्यक्रम चुनावी है इससे ना उनको कोई फर्क पड़ता है और ना ही जनता में इसका कोई असर है…

वहीं कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के उत्तराखंड दौरे के बाद भाजपा के भी तमाम राष्ट्रीय नेताओं के उत्तराखंड दौरे प्रस्तावित है। जिसके तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे…..इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रम निर्धारित करने पर चर्चा करेंगे. जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा के बाद राज्य में केंद्रीय मंत्री अमित शाहराजनाथ सिंह समेत अन्य मंत्रियों और राष्ट्रीय नेताओं के भी दौरे भी प्रस्तावित है..तमाम राष्ट्रीय नेताओं की ओर से सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया जाएगा..हांलाकि कांग्रेस भाजपा नेताओं के इस दौरे पर तंज कस रही है लेकिन भाजपा पूरी तरह से जीते के लिए आश्वस्त है

 

कुल मिलाकर लोकसभा चुनाव के लिए समय बेहद कम है..यही वजह है कि राज्य में राजनीतिक दौरे और जुबानी जंग तेज हो गई है। वहीं चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने तमाम वर्गों को साधने की कोशिशें भी तेज कर दी है। कांग्रेस जहां महिलाओँ और युवाओँ के साथ ही तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएगी. तो वहीं भाजपा राम मंदिरयूसीसी और विकास के दम पर 400 से ज्यादा सीटें जीतकर भाजपा हैट्रीक मारने का दावा कर रही है.. वहीं अब देखना होगा कि 24 का दंगल किसको जीत का स्वाद चखाता है और किसको हार का सामना कराता है

 

 

 

About Post Author