इस शख्स ने अपने गाने से राहत फतेह अली खान को दे दी मात, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

KNEWS DESK–  इस डिजिटल युग में तो सोशल मीडिया तो एक तरीके से टैलेंट का खजाना ही बन गया है| जहां टैलेंट की बिल्कुल भी कमी नहीं है| यहां आए दिन कोई न कोई अपने हुनर की वजह से वायरल हो जाता है| कई बार तो रील  देखते-देखते कुछ ऐसे वीडियोज आजाते हैं| जो दिल को भा जाते हैं| इसी तरह की एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रही है| जिसमें एक लड़के ने राहत फतेह अली खान की आवाज में गाकर उनको टक्कर दी है| आप भी सुनकर हैरान हो गए न आखिर ये कौन है जिसने राहत खान को मात दे दी|  जिनके गानें दुनियाभर के लोगों को पसंद आते हैं|चलिए आपको बताते हैं इस शख्स के बारे में

हाल ही में एक वीडियोज को अपलोड किया गया है| जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है| वायरल वीडियो में गाना गा रहे शख्स का नाम कुशाग्र ठाकुर है| कुशाग्र ने राहत फतेह अली खान का ‘जरूरी था’ गाना की धुन में अपने शब्दों को पिरोकर एक गाना बनाया है हालांकि, गाने के बोल उन्होंने भले ही बदल लिए हों लेकिन धुन बिल्कुल टू कॉपी वही है| यह गाना सुनकर आप सोचंगे कि आप राहत साहब की ही आवाज सुन रहे हैं| कुशाग्र एक म्यूजिशियन और गिटारिस्ट हैं,और कुशाग्र के इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं|

https://www.instagram.com/reel/Ctg8KF9JVra/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

इस वायरल वीडियो में लोग काफी ज्यादा कॉमेंट्स कर रहे हैं| एक यूजर ने कॉमेंट्स में लिखा कि क्या लिरिक्स बनाया है| दिल को छू गया है| दूसरे यूजर ने लिखा कि आपका मुकाबला ही नहीं किसी के साथ|

About Post Author