चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पकिस्तान का वीडियो हुआ वायरल, ये रहा वीडियो

KNEWS DESK- चंद्रयान-3 के द्वारा कल यानी 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल साॅफ्ट लैंडिंग करने के बाद अब पकिस्तान के कई वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं| इसी बीच कई ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जिसे देखकर हंसते-हंसते आपके पेट में दर्द हो जाएगा|

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं| जिनमें वहां के लोग अपने ही देश को कोसते दिख रहे हैं| चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पाकिस्तान के एक युवक का वीडियो सामने आया, जिसमें वो कहता है, हम पहले से ही चांद पर हैं| इस वीडियो में युवक ने कहा कि चांद पर पानी नहीं है, तो हमारे देश में भी पानी नहीं है, चांद पर कोई गैस नहीं है तो हमारे देश में भी गैस नहीं है, चांद पर बिजली नहीं है तो हमारे यहां भी बिजली नहीं है| इसीलिए हम भी चांद पर ही रह रहे हैं| इस वीडियो को भारत में ज्यादा से ज्यादा शेयर किया जा रहा है|

इस वीडियो में लोग तरह-तरह के कमेन्ट कर रहे हैं| सभी अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| इस वीडियो में अबतक काफी लाइक आ चुके हैं और कई बार इसे शेयर भी किया जा चुका है|

About Post Author