“मून स्टार शूज”, दुनिया का सबसे महंगा जूता, एक जोड़ी जूते की कीमत है 1.63 अरब से ज्यादा

knews desk : दुनिया के सबसे महंगे जूतों की कीमत अरबों में है। मून स्टार शूज दुनिया का सबसे महंगा जूता है। इसकी कीमत 1.63 अरब रुपये है। यह सोन से बना हुआ है। इसमें 30 कैरेट के हीरे भी लगे हैं। इनकी डिलीवरी हेलीकॉप्टर से हुई थी।

हाल ही में एक मीम सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था, जिसमें जूते की कीमत पूछने पर सामने वाला कहता है कि ‘इसमें तेरा घर जाएंगा’. लेकिन आज हम जिस जूते की बात कर रहे हैं, इसकी कीमत इतनी है कि इसमें सिर्फ आपका घर ही नहीं…बल्की आपके पूरे मोहल्ले का घर जा सकता है और अगर आपका मोहल्ला छोटा है तो पड़ोस वाले मोहल्ले के भी सारे घर जा सकते हैं. दरअसल इस एक पेयर जूते की कीमत है कुल 19.9 मिलियन डॉलर. अगर इसे हम भारतीय रुपये में बदलें तो ये करीब 1,63,93,92,088 के बराबर होगा.

 मून स्टार शूज

हां, आप सही सुन रहे हैं। इस हील वाले शूज की कीमत 19.9 मिलियन डॉलर यानी 1.63 अरब रुपये है। मून स्टार शूज (Moon Star Shoes) अब तक बिका दुनिया का सबसे महंगा जूता है। यह जूता प्योर गोल्ड (Gold) से बना है। इसमें 30 कैरेट के हीरे (Diomond) लगे हैं। साथ ही यह 1576 के एक उल्कापिंड से बनाया गया है। अर्थात इस शूज में अंतरिक्ष का भी मैटेरियल है। जूते में गगनचुंबी आकार की हील सोने से बनी है और वैंप हीरे से ढकी है। 24 कैरेट सोने से बने इन जूतों की पहली जोड़ी एंटोनियो विएट्री द्वारा साल 2017 में बनाई गई थी। इन्हें ग्राहकों तक हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया था।

पैशन डायमंड शूज

पैशन डायमंड शूज की कीमत 17 मिलियन डॉलर (1,39,99,06,650 रुपये) है। जदा दुबई और पैशन ज्वेलर्स ने मिलकर इसे बनाया था। इसमें दो 15 कैरेट डी-ग्रेड डायमड हैं। साथ ही ट्रिम को सजाने के लिए अलग से 238 हीरों का इस्तेमाल भी हुआ है। इन जूतों को प्योर गोल्ड से बनाने में स्किल्ड शूमेकर्स को 9 महीने का समय लगा। यह अभी बिका है या नहीं, इसका पता नहीं चल सका है।

डेबी विंघम हाई हील्स

डेबी विंघम हाई हील्स (Debbie Wingham High Heels) की कीमत 15.1 मिलियन डॉलर (1,24,34,46,495 रुपये) है। डेबी विंघम भव्य वस्तुएं बनाने में काफी अनुभवी है। इसे इस भारी भरकम कीमत वाले जूते को बर्थडे गिफ्ट के रूप में बनाने का ऑर्डर दिया गया था। इसकी हाई हील में दुनिया के कुछ सबसे महंगे रत्न जड़े हुए हैं। plaque सोने से बनी हुई है। जबकि जूते की बॉडी प्लैटिनम से बनी है। इन जूतों के बाकी हिस्से में इस्तेमाल किया गया चमड़ा 24 कैरेट सोने से रंगा गया है। इस जूते को 18 कैरेट सोने के धागे का इस्तेमाल करके सिला गया था।

 

About Post Author