लड़की ने साड़ी पहनकर स्कूटी से किया ऐसा स्टंट, सामने आई हैरान कर देने वाली वीडियो

अजब-गजब- आजकल सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने का लोगों के सिर पर क्रेज सवार है| लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रील्स,वीडियो में रुचि रखते हैं| ऐसी कई घटनाएं देखी गईं जिसमें लोगों को वीडियो बनाने के क्रेज में मौत का सामना करना पड़ा| अब सोशल मीडिया पर ऐसी ही वीडियो वायरल हो रही है| जिसमें एक लड़की साड़ी पहनकर स्कूटी से छलांग लगाती हुई नजर आ रही है|

दरअसल, वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़की स्कूटी पर से छलांग लगाती हुई दिख रही है| लड़की ने सबसे पहले अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली फिर स्कूटी की पिछली सीट के किनारे पर जाकर खड़ी हो गई और हवा में उछलकर बैक फ्लिप लगा दी| लड़की फ्लिप के बाद जमीन पर सीधी खड़ी होना चाह रही थी लेकिन बैलेंस बिगड़ने की वजह से वह नीचे जमीन पर गिर गई|

https://www.instagram.com/reel/Cs-XCFGMrFL/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

लड़की का यह स्टंट देखने के लिए पास से गुजर रही एक लड़की ने अपनी स्कूटी तक रोक दी| इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने यह वीडियो पोस्ट किया है| अब तक लाखों की संख्या में लोग वीडियो को देख चुके हैं और  5 लाख से ज्यादा लाइक आएं हैं| कई यूजर्स ने इस स्टंट को गलत बताया है| एक यूजर ने लिखा कि ये साड़ी पहनकर किया गया फालतू का नाटक है| जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, सिर्फ लाइक्स के लिए रिस्क लेना पागलपन है| कुछ यूजर्स को यह वायरल वीडियो पसंद भी आया है|

About Post Author