चलती ट्रेन के गेट से बाहर निकलकर महिला लहराकर ले रही हवा का मजा, वीडियो हुआ वायरल

 KNEWS DESK-  सोशल मीडिया पर आए दिन एक से एक नई वीडियो देखने को मिलती है| दिन की तो बात ही छोड़ो इन्टरनेट पर हर एक मिनट में कुछ नया अपडेट आता रहता है लेकिन कभी-कभी सोशल मीडिया पर वीडियो देखते-देखते अचानक दर्दनाक मौत वाली वीडियो सामने आ जाती है| जिसे देखकर दिल एक दम देहल जाता है| कुछ लोग वायरल होने के लिए जानलेवा स्टंट करते हैं| जिसके कारण कुछ लोग मौत का शिकार भी हो जाते हैं| आज हम आपको ऐसे ही एक वीडियो के बारे में बताने वाले हैं जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे| चलिए आपको बताते हैं पूरी बात-

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की ट्रेन के गेट के एक हैंडल को पकड़कर हवा लहरती हुई नजर आती है| दूसरे गेट पर खड़ा व्यक्ति उसकी वीडियो बनता है| लड़की ने अपना पूरा शरीर हवा में लहरा दिया है| लड़की बहुत खुश होकर हवा का मजा लेती है कि तभी एक खंभा सामने आ जाता है| खंभे के आते ही सिर्फ एक सेकंड पहले ही लड़की खुद को टकराने से बचा लेती है लेकिन अगर लड़की ने सही समय पर खुद को आगे नहीं किया होता तो उसका शरीर खंभे से टकरा जाता जिससे वो ट्रेन से निचे गिरकर अपनी जान से हाथ धो देती|

इस वीडियो को ट्विटर पर @NoContextHumans नाम के एक अकाउंट से ट्विट किया गया है| वीडियो को अबतक 19 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है लेकिन ये कोई पहली वीडियो नहीं है जिसमें इन्सान ने अपनी जान जोखिम में न डाली हो लेकिन आपकी जान की सुरक्षा आपके ही हाथों में है| कृपया सोशल मीडिया पर वायरल होने लिए इन हरकतों को छोड़ दें|

About Post Author