दुनिया का एक ऐसा पहाड़ जहां 900 से भी ज्यादा मंदिर, इस जगह पर है पहाड़

KNEWS DESK-  हमारे देश में सैंकड़ों मंदिर हैं लेकिन भारत में एक ऐसा पर्वत है। जहां करीब 900 मंदिर हैं। जिनका निर्माण कराया गया है। पर्वत का नाम शत्रुंजय पर्वत और यह पालीताना शत्रुंजय नदी के तट पर स्थित है।

आपको बता दें कि दुनिया विभिन्न प्रकार की विविधताओं से भरी हुई है। जहां आपको अलग-अलग शहरों में अलग-अलग प्रकार की चीजें अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इन्हीं में शामिल है दुनिया का एक ऐसा पर्वत जिस पर 900 मंदिर बने हुए हैं। खास बात यह है कि यह पर्वत भारत में स्थित है। दुनिया का बस एक ऐसा पहाड़ है। जहां 900 से ज्यादा मंदिर है।

कहां है ये पहाड़

इस पर्वत का नाम है शत्रुंजय पर्वत और यह पालीताना शत्रुंजय नदी के तट पर स्थित है। इन मंदिरों का निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था। यहां पर लगभग 900 मंदिर हैं जिनका निर्माण हो चुका है।इतने ज्यादा मंदिर होने के कारण यह पर्वत लोगों की आस्था का महत्वपूर्ण स्थान है और हर साल बहुत सारे श्रद्धालु यहां आते हैं। यह पर्वत भारत के गुजरात राज्य में स्थित है। यह भावनगर जिले से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

 

जैन धर्म का मुख्य तीर्थस्थान

जैन तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव ने इसी पर्वत पर तपस्या की थी और उन्होंने अपना पहला उपदेश यहीं दिया था। यहां के मुख्य मंदिर ऊंचाई पर स्थित हैं इसलिए यहां तक पहुंचने के लिए भक्तों को लगभग 3 हजार सीढ़ियां चढ़ कर जाना  पड़ता हैं। 24 तीर्थंकरों में से 23 तीर्थंकर इस पर्वत पर भी पहुंचे। जिसके कारण इसे धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। यह शहर कानूनी रूप से शाकाहारी है और मांसाहार का कोई सेवन नहीं किया जाता है। जिससे यह दुनिया के अन्य शहरों से अलग होता है। इस पर्वत के मंदिर एक स्थान हैं जहां लोग श्रद्धा और आदर के साथ आते हैं।

About Post Author