23 साल के लड़के ने 91 साल की महिला से की शादी, बोला- ‘वो मेरी लाइफ में बड़ा सहारा…’

KNEWS DESK- अर्जेंटीना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है| जहां 23 साल के एक युवक ने अपनी ही 91 साल की चाची संग शादी कर ली| वहीं इस अजीबो-गरीब प्रेम कहानी में एक बड़ा बदलाव आया, जिसके चलते युवक अब कानूनी भागदौड़ कर रहा है|

आपको बता दें, 91 वर्षीय योलान्डा टोरेस अब इस दुनिया में नहीं हैं| वहीं, 23 साल के मॉरिसियो ओसोला पेशे से वकील हैं| उन्होंने अब उनकी पेंशन पर दावा ठोका है|  उनका कहना है कि उन दोनों ने साल 2015 के फरवरी में शादी कर ली थी लेकिन एक साल बाद ही अप्रैल में योलान्डा की मौत हो गई| ऐसे में अब वो उनके पेंशन का हकदार है| हालांकि, प्रशासन ने उसकी अर्जी तब खारिज कर दी, जब पड़ोसियों ने कहा कि मॉरिसियो ने शादी की झूठी कहानी गढ़ी है|

दरअसल, 2009 में मॉरिसियो के पैरेंट्स में तलाक हो गया था| इसके बाद मॉरिसियो अपनी मां, बहन, दादी और चाची के साथ रहने लगे| वे अपनी चाची की मौत के बाद से यानी 2016 से ही पेंशन पर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं|

मॉरिसियो की दावेदारी पर अधिकारियों ने जांच शुरू की, तो उन्होंने नाते-रिश्तेदारों के अलावा उनके पड़ोसियों से भी पूछताछ की| पड़ोसियों का कहना था कि उन्हें इस अजीब शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है| कुछ ने तो यह कहा कि मॉरिसियो ने सिर्फ पेंशन के पैसों के लिए यह झूठी कहानी सुनाई है| हालांकि, मॉरिसियो का कहना है कि वह पेंशन हासिल करके ही रहेंगे| इसे साबित करने के लिए चाहे सुप्रीम कोर्ट ही क्यों न जाना पड़े|

मॉरिसियो की मानें, तो उनकी चाची के मर्जी के मुताबिक ही उन्होंने उनसे शादी की| मॉरिसियो ने बताया कि ये उनकी चाची की आखिरी इच्छा थी| उन्होंने कहा, वो मेरी लाइफ में बड़ा सहारा थीं| मैं उन्हें बहुत प्यार करता था| उनके जाने का गम मुझे ताउम्र रहेगा| उनका कहना है कि माता-पिता के अलग होने के बाद वे पढ़ाई छोड़ना चाहते थे लेकिन योलान्डा ने ही उनकी लॉ की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया|

About Post Author