पलक तिवारी के बर्फीले अंदाज ने खींचा फैंस का ध्यान, बोले- ‘हंसता हुआ नूरानी चेहरा’

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं| एक्ट्रेस की खूबसूरती फैंस को काफी पसंद आती है| वहीं इन दिनों पलक पहाड़ में ठंडी वादियों के मजे ले रही हैं| जिनकी तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं|

पलक तिवारी ने अपने फैमिली के साथ बर्फीली वादियों में खूब मस्ती की है| उन्होंने बर्फ पर बैठकर प्यारी सी स्माइल के साथ तस्वीरें शेयर की हैं| इस खास मोमेंट को शेयर कर पलक तिवारी ने सबका मन मोह लिया है| उनकी प्राकृतिकता और मस्ती ने तस्वीरों को और भी रंगीन बना दिया है| इसके पहले भी एक्ट्रेस की सादगी और खास अंदाज ने फैंस का दिल जीता है|

सोशल मीडिया पर पलक द्वारा शेयर की गई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं| पलक तिवारी के फैंस उनकी तस्वीरों पर काफी प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं| एक फैन ने कमेंट में लिखा- हंसता हुआ नूरानी चेहरा| इसी तरह और लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया| श्वेता तिवारी, पलक तिवारी की मां ने भी बेटे रेयांश के साथ बर्फीली वादियों का आनंद लिया|

पलक तिवारी ने खुलासा किया है कि वह अपने परिवार के साथ कितना क्वालिटी टाइम बिताती हैं| कम समय में उन्होंने अपने भाई और मां के साथ अनमोल पलों का लुप्त उठाया|

About Post Author