उर्फी जावेद ने मक्खी की डिजाइन से बनाई ड्रेस, वीडियो शेयर कर बोलीं- अच्छा हुआ ससुराल सिमर के समय मैं नहीं थी

KNEWS DESK – उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं| उर्फी हर अतरंगी चीज़ से अपना आउटफिट बना लेती हैं| उनके ओवर द टॉप लुक्स छाए रहते हैं| हाल ही में उर्फी ने मक्खी से आउटफिट तैयार किया है| सोशल मीडिया पर उनका ये अतरंगी लुक काफी वायरल हो रहा है| कुछ लोग उनके इस लुक को पसंद कर रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं| आपको उर्फी के इस अतरंगी लुक के बारे में बताते हैं|

Urfi Javed Boyfriend: कौन हैं उर्फी जावेद का बॉयफ्रेंड? इस सीरियल के सेट से  शुरु हुई थी प्रेम कहानी - E24 Bollywood

उर्फी जावेद का नया लुक 

सोशल मीडिया पर उर्फी का नया लुक काफी वायरल हो रहा है| उर्फी ने व्हाइट पैंट और जैकेट कैरी किया है| इस पर ब्लैक कलर से मक्खी की डिजाइन को पैच किया है| उर्फी जावेद ने वीडियो के कैप्शन में लिखा-अच्छा हुआ ससुराल सिमर का वाली सिमर के समय में मैं नहीं थी, बच गई सिमर| उनके इसके आउटफिट को कुछ लोग इनोवेटिव बता रहे हैं| तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं|

https://www.instagram.com/p/Cz2zFUbt-AN/

बिग बॉस ओटीटी 2 से मिला फेम

उर्फी को शो बिग बॉस ओटीटी  के बाद से फेम मिला| इस शो में उर्फी की जर्नी भले ही एक हफ्ते की रही हो, लेकिन शो से निकलने के बाद वो सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं| उर्फी को बिग बॉस ओटीटी से निकलने के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था| इस दौरान वो क्रॉप जैकेट के साथ ब्रा फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं, जिसके बाद उर्फी खबरों में आ गई|

इन शोज में नजर आईं उर्फी

इसके बाद से उर्फी अपने लुक्स से हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं| उर्फी ने कई बड़े शोज में छोटे-मोटे रोल्स किए हैं| उन्हें शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, बड़े भैया की दुल्हनियां, चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, बेपनाह, साथ फेरों की हेरा फेरी डायन जैसे शोज किए हैं| उन्हें MTV Splitsvilla गेस्ट कंटेस्टेंट के तौर पर भी देखा गया| उर्फी ने ओटीटी प्रोजेक्ट पंचबीट में भी काम किया है|

About Post Author