Bhai Dooj 2023: 14 या 15 नवंबर, क्या है भाई दूज की सही डेट ? जानें यहां शुभ मुहूर्त और पूजा समय

KNEWS DESK- भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक पर्व भाई दूज पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है| इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं| इस अवसर पर बहनें भाई को टीका लगाकर उनके हाथ में रक्षा सूत्र बांधती हैं| भाई भी अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं| हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला ये पर्व, इस बार कब है?…चलिए आपको बताते हैं इसका शुभ महूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 14 नवंबर को 02 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 15 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 47 मिनट तक है| यह पर्व दिन की बेला में मनाया जाता है| 14 नवंबर को दोपहर के समय सभी भाई-बहन भाई दूज का पर्व मना सकते हैं|

Bhai Dooj Wishes: 'भैया दूज का त्योहार है,भाई-बहन का प्यार है', इस अंदाज में दें भाई दूज की शुभकामनाएं - Bhai Dooj Wishes 2022 Happy Bhai dooj Messeges in Hindi Bhai dooj

टीका करने का शुभ समय 

भाई दूज के दिन टीका करने का शुभ समय दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से लेकर 03 बजकर 19 मिनट तक है| इस समय में बहनें पूजा कर भाई की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना कर सकती हैं| धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यम देवता अपनी बहन यमुना के घर गये थे|

About Post Author