अमेरिकन राजदूत पर चढ़ा भारतीय कल्चर का खुमार, दिवाली पार्टी में शाहरुख खान के गाने पर लगाए ठुमके, देखें वीडियो

KNEWS DESK- साल भर का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली आज है और भारतीय कल्चर में त्योहारों का मतलब तो सेलिब्रेशन होता है| नाचना, गाना, खाना ऐसी ढेर सारी खुशियों के साथ त्योहार का जश्न मनाना| भारतीय लोग चाहे जहां भी रहें लेकिन वो अपने देश का कल्चल कभी नहीं भूलते| कुछ ऐसा ही भारत में अमेरिकन राजदूत के साथ हुआ| जिनका दिवाली सेलिब्रेशन काफी चर्चा में बना हुआ है|

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने दिवाली के मौके पर सुपरस्टार शाहरुख खान के गाने छैंया-छैंया पर जमकर ठुमके लगाये| जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| आपको बता दें, शुक्रवार को नई दिल्ली में हुए दिवाली सेलिब्रेशन में अमेरिकी दूतावास ने बॉलीवुड स्टाइल डांस से पूरे देश को प्रभावित कर दिया|

वायरल हो रहे वीडियो को एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है| चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के संस्थापक चांसलर सतनाम सिंह संधू ने भी इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया और लिखा- मैं दिवाली समारोह में रुचि दिखाने के लिए भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी की उत्साहपूर्ण भावना की सराहना करता हूं| अमेरिका और भारत के संबंधों में हमेशा इसी तरह रोशनी और खुशियां बनी रहें| वीडियो में गार्सेटी नीले रंग कुर्ते में पूरा दिल लगाकर डांस करते नजर आ रहे हैं| अमेरिकन राजदूत का ये डांस देखकर सभी भारतीय बड़े खुश हुए|

About Post Author