durga puja 2023: दुर्गा पूजा में धड़ाम से गिरी काजोल, यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

KNEWS DESK –  नवरात्रि के खास अवसर पर सभी लोग मां दुर्गा की भक्ति में लीन हैं| सभी बड़े धूमधाम से नवरात्रि सेलिब्रेट कर रहे हैं| सितारे भी धूमधाम से इन दिनों को मनाते हैं। हाल ही में मुंबई में सभी सितारे नवरात्रि मना रहे हैं। नवरात्रि के पंडाल में कई सितारों के एक साथ देखा गया। पंडाल में एक्ट्रेस काजोल भी मां के दर्शन करने पहुंची| जैसे ही वे पूजा करके लौटती हैं वे फोन में बिजी हो जाती हैं और स्टेज से बुरी तरह जमीन पर गिर जाती हैं। इस दौरान कई लोगों ने काजोल की मदद की। जिसपर यूजर्स ने कई सारे कमेंट्स किये हैं|

दुर्गा पूजा में काजोल गिरी धड़ाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हर साल नवरात्रि के दिनों में दुर्गा पूजा समारोह में अपने पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचती हैं| इस बार एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया| इस पूजा के दौरान काजोल के साथ एक हादसा हो गया, जिसमें एक्ट्रेस फोन में बिजी होने के चलते धड़ाम से गिर गईं, इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने काजोल को संभाला| वहीं मां को गिरता देख बेटे युग ने भी तुरंत उनको संभाला|

 

यूजर्स ने दिया रिएक्शन 

दुर्गा पूजा पंडाल में काजोल की गिरते हुए वीडियो काफी वायरल हो रही हैं| कई फैंस उन्हें ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं तो एक यूजर ने कहा- ‘पूजा में तो फोन पर ध्यान मत दो मैडम’, वहीं दूसरे यूजर ने कहा- ये हमेशा क्यो गिर जाती है? 2-3 फिल्मों में भी ऐसे ही गिर जाती है या बार बार कुछ ना कुछ गिरा देती है’  इस पूजा में काजोल के और भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं| जिसमें एक्ट्रेस लोगों के साथ फोटो क्लिक कराते हुए और मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं|

एक्ट्रेस का लुक

मां दुर्गा में पहुंची काजोल ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है|  पिंक साड़ी में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं, साथ ही बालों का बन बनाया हुआ है और डार्क लिपस्टिक के साथ मिनिमल मेकअप किया हुआ है| काजोल का ट्रैडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आया|

About Post Author