‘तुम्हारे हाथ पैर बांधकर दिखाता हूं एक जादू’, सनकी आशिक ने विदेशी गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

KNEWS DESK- दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक महिला की जली हुई लाश मिली| इस मामले में पुलिस ने गुरप्रीत सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया| मृतक महिला स्विट्जरलैंड की रहने वाली है| जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत और मृतक महिला स्विट्जरलैंड में मिले थे| जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई|

आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद लाश को फेंक दिया गया था| महिला की लाश निगम संचालित स्कूल के पास मिली| किसी राहगीर ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी थी| मृतक महिला की उम्र लगभग 30 साल के करीब रही होगी| पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए| दीन दयाल उपाध्याय के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला को दो से तीन पहले मारा गया है| स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का चेहरा जला हुआ था लेकिन पुलिस ने इस बात से इनकार किया|

वहीं, पुलिस ने आईपीसी की धारा 302/201 के तहत मामला दर्ज किया और मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की| इस मामले में गुरप्रीत सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया| पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरप्रीत ओए मृतक महिला स्विट्जरलैंड में मिले थे| गुरप्रीत सिंह अक्सर उससे मिलने स्विट्जरलैंड जाया करता था|  गुरप्रीत को शक था कि महिला के किसी अन्य पुरुष से भी संबंध हैं| इसके बाद उसने महिला को घुमाने के बहाने से भारत बुलाया| फिर उसे  एक कमरे में ले गया कहा कि तुम्हारे हाथ पैर बांधकर एक जादू दिखाता हूं| इसके बाद आरोपी ने विदेशी महिला के हाथ पैर बांध दिए और उसकी हत्या कर दी|

बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह ने एक महिला की आईडी से पुरानी कार खरीदी और उसके बाद विदेशी महिला की लाश को उस गाड़ी में डालकर पार्क कर दिया| कुछ दिन बाद लाश से बदबू आने लगी| फिर आरोपी गुरप्रीत ने उसी समय हैंड कर का इस्तेमाल कर लाश को सड़क किनारे फेंका और फरार हो गया| आरोपी के घर से पुलिस ने पौने दो करोड़ रुपये भी बरामद किए हैं|

पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली नगर निगम के स्कूल की दीवार के साथ मैदान में एक महिला का शव पड़ा हुआ है, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया और जांच पड़ताल में जुट गई| आरोपी ने हत्या से पहले महिला को प्रताड़ित किया है, इसलिए उसके शरीर पर चोटों के निशान देखे गये| गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ अभी जारी है|

About Post Author