‘बीजेपी ने लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर दिया है’, गठबंधन में सीट शेयरिंग पर बोले अखिलेश यादव

KNEWS DESK- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा साथ ही वे गठबंधन में सीट शेयरिंग पर भी बोले। कानपुर पहुंचे सपा मुखिया ने बीजेपी के दावे पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी को 80 सीटों पर धूल चटाएगी।

‘बीजेपी ने लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर दिया है’

अखिलेश यादव ने कहा कि आम मतदाता को लगता है कि बीजेपी ने लोकतंत्र और संविधान खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों ने साथ रहने का मन बना लिया है। विपक्षी मोर्चे का इंडिया नाम से गठबंधन तैयार हुआ है। इंडिया गठबंधन में सभी पार्टियों ने साथ रहने का फैसला किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि घटक दलों के साथ आम मतदाताओं को लगता है कि बीजेपी ने धोखा दिया।

निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सपा मुखिया पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान किया। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने संविधान, लोकतंत्र और संस्थाओं को खत्म कर दिया है।

गठबंधन में सीट शेयरिंग पर बोले अखिलेश यादव

महंगाई, बेरोजगारी और नाइंसाफी चरम सीमा पर है। इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर स्थिति को साफ करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी को 80 सीटों पर हराने जा रही है। हराने का काम इसलिए जनता करेगी क्योंकि उसे एहसास हो गया है कि धोखा हुआ है। राज्य में धान खरीदी के मुद्दे पर भी सपा मुखिया ने योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि खेत में किसान खड़ा है। बीजेपी सरकार ने किसानों का धान खरीदने की व्यवस्था अब तक नहीं की।

ये भी पढ़ें-  यूएन ने फिलिस्तीनियों की मदद के लिए मांगे 2400 करोड़ रुपये, गाजा पर बड़ा हमला करने की तैयारी में इजरायल