देवरिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी नवनाथ मिश्रा को किया गिरफ्तार

KNEWS DESK- देवरिया हत्याकांड से हर कोई रूबरू है जिसमें बड़ा अपडेट सामने आया है। आपको बता दें कि देवरिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली जिसमें देवरिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी नवनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी नवनाथ मिश्रा और सत्य प्रकाश दुबे का बेटा देवेश.

बीते 2 अक्टूबर को यूपी के देविरया में एक पक्ष ने पूर्व प्रधान प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी थी। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने फिर तीन राउंड फायरिंग करके सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिवार के 4 लोगों की तेजधार हथियार और गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में सत्यप्रकाश दुबे का बेटा अनमोल दुबे भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

कौन है नवनाथ मिश्रा?

नवनाथ मिश्रा पूर्व प्रधान प्रेमचन्द्र यादव का ड्राइवर था और उसी के साथ रहता था। पुलिस ने उस रायफल को भी बरामद कर लिया है जिससे सत्य प्रकाश दुबे के परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया था। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस हत्याकांड घटना के संबंध में एसपी देवरिया संकल्प शर्मा ने बताया कि 2 अक्टूबर के दिन जो घटना घटी थी उसके संबंध में सत्य प्रकाश दुबे के परिवार जनों के तरफ से मामला दर्द करवाया गया था। हम लोगों ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। इस घटना में 20 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पहले ही कर चुके थे अब इस घटना का मुख्य अभियुक्त जिसका नाम नवनाथ मिश्रा है, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वह प्रेमचंद के साथ रहता था। वह उनका ड्राइवर और बॉडीगार्ड भी था।

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सत्य प्रकाश दुबे, उनकी बेटी सलोनी और बेटे गांधी को गन शॉट इंजरी की पुष्टि हुई है।  सत्य प्रकाश के सीने, सलोनी के घुटने और बेटे गांधी के दिल के निचले हिस्से में गोली लगी थी।

दोनों पक्ष कर रहे न्याय की गुहार

देवरिया हत्याकांड को लेकर दोनों पक्ष अपने-अपने तर्क दे रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। जहां प्रेमचंद यादव की हत्या मामले में उसकी बेटियों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है वहीं, सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने हत्यारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन और फांसी की मांग की है। इस बीच प्रेमचंद की बेटी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि देवेश (सत्य प्रकाश दुबे का बेटा) ही उनके पिता का कातिल है। जिसके जवाब में देवेश ने बताया कि घटना वाले दिन वो मौके पर नहीं था। वो कर्म-कांड कराने बाहर गया हुआ था। इस कारण उसकी जान बच गई नहीं तो वो भी मारा जाता।

दोनों पक्ष दर्ज करवा चुके हैं मुकदमे

इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मामला दर्ज कराया है। अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सत्य प्रकाश दुबे की बड़ी बेटी शोभिता द्विवेदी की ओर से 27 नामजद और 50 अज्ञात सहित 77 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302(हत्या) और 307  के अलावा अन्य के तहत FIR दर्ज कराई गई है।

ये भी पढ़ें-    नुसरत भरूचा के इजरायल से वापसी होने पर KRK ने रखी अपनी राय, कहा- ‘कितनी बड़ी ड्रामा क्वीन हैं’

About Post Author