Ganesh Chaturthi 2023: भगवान गणेश को लगाएं इन चार तरह के मोदक का भोग, बप्पा होंगे बेहद प्रसन्न

KNEWS DESK- 19 सितंबर से बप्पा हर किसी के घर में आ चुके हैं| भगवान गणेश के सभी भक्त लम्बे समय से गणेश चतुर्थी का इन्तजार कर रहे थे, जो कि अब खत्म हो चुका है| सभी भक्त बप्पा को खुश करने के लिए उनका सबसे प्रिय भोग मोदक बनाते हैं| इसीलिए आज हम आपको बेहद खास तरह के मोदक बनाने के बारे में बताएंगे|

चॉकलेट के मोदक

इस गणेश चतुर्थी पर आप चॉकलेट मोदक बनाकर बप्पा को प्रसन्न कर सकते हैं| चॉकलेट मोदक बनाने के लिए चॉको चिप्स, दूध, कंडेंस्ड मिल्क, डाइजेस्टिव बिस्कुट, और ड्राई फ्रूट्स इन सामग्रियों की जरूरत पड़ती है| बनाने के लिए चॉको चिप्स, दूध, कंडेंस्ड मिल्क को गर्म करें, फिर इसमें डाइजेस्टिव बिस्किट के टुकड़े और मेवे मिलाएं| अब इसका भोग लगाएं|

केसर के मोदक

केसर के मोदक को अमृत ​​मोदक के नाम से जाना जाता है, जो कि बेहद स्वादिष्ट होता है|  इसे बनाने के लिए आपको खोया, केसर, चीनी और दूध चाहिए| अब दूध में केसर मिलाएं और एक पैन में चीनी और खोया डालकर गर्म करें| जब चीनी घुल जाए तो इसमें केसर वाला दूध डालें| जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसे गैस से उतार लें| आपके स्वादिष्ट मोदक तैयार हैं|

मावा के मोदक

मावा मोदक बनाने के लिए आपको सामग्री में मावा, चीनी, नारियल और सूखे मेवे की चाहिए| स्टफिंग बनाने के लिए नारियल को कद्दूकस करें और उसमें सूखे मेवे पीसकर मिला लें| इसके बाद कवरिंग बनाने के लिए एक पैन में खोया और चीनी डालकर करीब 7-8 मिनट तक गर्म करें| अब इसे ठंडा करें, इसमें स्टफिंग भरें| अब ये तैयार है|

तिल के मोदक

तिल के मोदक बनाने के लिए आपको गुड़, घी, दूध और तिल की जरूरत पड़ेगी| अब तिल को हल्का सा भूनकर पीस लें| ब एक पैन में घी डालें फिर उसमें गुड़ डालें और गर्म करें| गुड़ पिघलनेके बाद इसमें तिल डालें और अच्छी तरह मिला लें फिर गैस बंद कर दें| अब आप इसका भोग लगाएं|

About Post Author