TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू आज सुबह हुए गिरफ्तार, घोटाले मामले में आंध्र प्रदेश CID की बड़ी कार्रवाई

KNEWS DESK… आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को CID ने गिरफ्तार कर लिया है. भ्रष्ट्राचार के मामले में TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी आज यानी 9 सितम्बर को हुई. उन्हें मेडिकल जांच के लिए एयरलिफ्ट कर नंद्याल अस्पताल में ले जाया जा रहा था लेकिन उन्होंने वहां जाने से इनकार कर दिया जिसके बाद कैंप उनकी मेडिकल जांच की जा रही है. नायडू को बाद में कोर्ट के समाने पेश किया जाएगा.

दरअसल आपको बता दें कि TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू  ने अपनी यात्रा के दौरान शुक्रवार को नघांल जिले के बनगनपल्ली में जनसभा को सम्बोधित किया था. सार्वजनिक संबोधन के बाद चंद्रबाबू नायडू अपनी वैनिटी वैन में आराम कर रहे थे. शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश CID ने नायडू को गिरफ्तार करने के लिए उनकी वैनिटी वैन में पहुंची, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने वाहन को  घेर लिया और आंध्र प्रदेश CID को गिरफ्तार नहीं करने दिया. अपनी गिरफ्तारी को लेकर चंद्रबाबू नायडू ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘मैं लोगों और कार्यकर्ताओं दोनों से अनुरोध कर रहा हूं कि मैंने आज कुछ भी गलत नहीं किया है. लेकिन कल रात अधिकारी यहां आए और उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों को बहुत असहज और भयभीत कर दिया. किसी मामले का हवाला देकर और बिना कोई सबूत दिखाए, आज वे मुझे गिरफ्तार करने के लिए राज्य में आए हैं. मैनें उनसे पूछा कि वे मुझे किस आधार पर गिरफ्तार कर रहे हैं, कोई आधार दिखाओ. अब वे यहां FIR लेकर आए हैं. एक FIR जिसमें मेरी भूमिका या किसी अन्य विवरण का कोई उल्लेख नहीं है. यह देखकर बहुत दुख हुआ, यह गलत है.’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की कड़ी निंदा

जानकारी के लिए बता दें कि आंध्र प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पुरंदेश्वरी ने चंद्रबाबू नायडू का समर्थन करते हुए उनकी गिरफ्तारी की निंदा की है. पुरंदेश्वरी ने ट्वीट करते हुए कहा,’चंद्रबाबू नायडू को आज गिरफ्तार कर लिया गया. बिना नोटिस दिए, बिना FIR में नाम बताए, बिना स्पष्टीकरण लिए, बिना प्रक्रिया का पालन किए चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार करना सही नहीं है. भाजपा इसकी निंदा करती है.

TDP कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हुई बहस

नेताओं और आंध्र प्रदेश सीआईडी पुलिस के बीच तीखी बहस हुई जिसके बाद सुबह करीब 6 बजे नायडू वैन से उतरे और पुलिस के साथ चर्चा की. उनकी गिरफ्तारी के लिए 51 CRPC के नोटिस जारी किया गया था. नायडू ने मामले की डिटेल्स मांगी, लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए विवरण देने से इनकार कर दिया है कि डिटेल्स माननीय अदालत के समक्ष पेश की गई है. पुलिस ने कहा कि मामले की विस्तृत जानकारी और रिमांड रिपोर्ट नायडू से पूछताछ के बाद दी जाएगी. नायडू पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए सहमत हुए थे.

जानिए किस मामले हुई गिरफ्तारी?

गौरबतल हो कि TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू  को कौशल विकास घोटाले मामले में मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया गया है. जिसमें 250 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला करने का आरोप है. पुलिस अधिकारियों ने नायडू के वकीलों को कैशल विकास मामले में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा जारी FIR प्रतिलिपि और अन्य आदेशों का विवरण दे दिया है. हालांकि, चंद्रबाबू नायडू और उनके अधिवक्ताओं ने जांच अधिकारियों से प्रथम दृष्टया साक्ष्य प्रदान करने का अनुरोध किया, यह बताते हुए कि उनके नाम का उल्लेख FIR रिपोर्ट में नहीं किया गया था. नायडू ने CID के अधिकारियों से सवाल किया कि मामले में उनकी संलिप्तता के बारे में कोई जानकारी दिए बिना उन्हें कैसे गिरफ्तार किया जा सकता है? फिर भी, पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी जांच प्रक्रिया का प्रारंभिक चरण है और सभी विवरण 24 घंटे के भीतर रिमांड रिपोर्ट में प्रदान किए जाएंगे.सीआईडी अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि वे डीके बसु मामले की तरह निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रहे हैं.

About Post Author