राजस्थान : राजीव गांधी ओलंपिक खेलों का सीएम गहलोत ने किया उद्घाटन

KNEWS DESK… राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज यानी 5 अगस्त को जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम से राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलंपिक की शुरुआत की। इस दौरान प्रदेश की 11 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों और 535 नगरीय निकायों में वीसी के जरिए इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में खेल मंत्री अशोक चांदना के अलावा कैबिनेट के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन सवाई मानसिंह स्टेडियम में किया गया। इस दौरान राजस्थान के परंपरागत नृत्य प्रस्तुत किए गए।

दरअसल आपको बता दें कि सीएम गहलोत ने समोरोह का उद्घाटन किया जिसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। मैं चाहता हूं प्रदेश के प्रत्येक खिलाड़ी को आगे बढ़ने का मौका मिले इसलिए हमने हिंदूस्तान के इतिहास में पहली बार शहरी और ग्रामीण ओलंपिक की शुरुआत की है। गहलोत ने कहा कि पिछली बार 30 लाख लोगों ने हिस्सा लेकर इतिहास बनाया था। इस बार 58 लाख से ज्यादा लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। उन्हांेने कहा कि इस तरह के आयोजनों से प्रदेश खेलों के मामले में अन्य राज्यों के लिए नजीर बन रहा है। खेल मंत्री अशोक चांदना से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि इस आयोजन का मकसद राजस्थानियों को फिट और हिट रखना है। पूरे प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर गांव, कस्बे और शहर के खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस आयोजन से राजस्थान की जनता और स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेगी।

इन खेलों का होगा आयोजन

इससे पहले खेल मंत्री अशोक चांदना ने बताया 5 अगस्त से 18 सितम्बर तक आयोजित होने वाले राजीव गाँधी ग्रामीण एवं शहरी ओलिंपिक खेलो में 7-7 खेल स्पर्धाएं प्रस्तावित हैं।

ग्रामीण ओलिंपिक में स्पर्धाएं होंगी

कबड्डी(बालक/बालिका वर्ग)

शूटिंग बॉल (बालक वर्ग)

टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक/बालिका वर्ग)

खो-खो (बालिका वर्ग)

वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग)

फुटबॉल (बालक/बालिका वर्ग)

और रस्साकशी (बालिका वर्ग)

 शहरी ओलिंपिक में ऐसे होंगी स्पर्धाएं 

कबड्डी (बालक/बालिका वर्ग)

टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक/बालिका वर्ग)

खो-खो (बालिका वर्ग)

वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग)

एथलेटिक्स (100 मी. 200 मी. एवं 400 मी.)

फुटबॉल (बालक/वर्ग)

बास्केटबॉल (बालक/बालिका वर्ग)

जानकारी के लिए बता दें कि इन खेलो में कुल 58.51 लाख खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें ग्रामीण खेलो में 46 लाख 12 हज़ार 365 एवं शहरी खेलो में 12 लाख 38 हज़ार 267 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इस आयोजन में 11 हजार 252 पंचायतों एवं 535 नगर निकायों में एक साथ यह खेल आरंभ होंगे।

गौरबतल हो कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2023-2024 की अनुपालना में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलिंपिक खेलो का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए 130 करोड़ रूपए का बजट स्वीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें.. राजस्थान : हैवानियत की हदें पार..नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर धधकती कोयले की भट्टी में झोंका,4 आरोपी गिरफ्तार

About Post Author