राजस्थान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान विधानसभा को कल सम्बोधित करेंगी

KNEWS DESK… राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार का दिन बड़ा ही ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार से शुरू हो रहे राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र को  सम्बोधित करेंगी। जिसके लिए विधानसभा भवन को भव्य तरीके से सजाया गया है। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय की तरफ से सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। राष्ट्रपति राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के तत्वाधान में आयोजित समारोह को सम्बोधित करेंगी।

दरअसल आपको बता दें कि राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति शुक्रवार की सुबह 10:50 पर विधानसभा पहुंचेगी। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डा. सीपी जोशी स्वागत करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति विधानसभा को सम्बोधित करेंगी। जानकारी के लिए बता दें कि विधानसभा को सम्बोधित करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खाटू श्याम मंदिर जाएंगी। इस संबंध में विधानसभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि 15वीं विधानसभा के मानसून सत्र को राष्ट्रपति मुर्मू 14 जुलाई को संबोधित करेगी। स्पीकर सीपी जोशी ने कहा कि यह दिन राजस्थान के लिए ऐतिहासिक होगा।

पहला मौका होगा राष्ट्रपति करेंगी विधानसभा को सम्बोधित

जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र, विधायक और कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। सचिव शर्मा ने बताया कि सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पूरे विधानसभा भवन को भव्य रोशनी से सजाया गया है। इसके लिए बुधवार को तैयारियों का रिहर्सल किया गया है। अधिकारियों को राष्ट्रपति के आगमन पर प्रोटोकाॅल का खास ख्याल रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह पहला मौका होगा जब देश का राष्ट्रपति राजस्थान विधानसभा के सत्र को संबोधित करेगा इससे पहले जयपुर स्थित विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करने 24 मार्च 2001 को तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायण आने वाले थे। लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उनके आने का कार्यक्रम आखिरी समय में टल गया था। ऐसे में यदि वे आते और सदस्यों को संबोधित करते तो वे राज्य विधानसभा को संबोधित करने वाले पहले राष्ट्रपति होते।

About Post Author