गर्मी के मौसम में बालों की समस्या से हैं परेशान तो जरुर आजमाएं ये टिप्स

LIFESTYLE –  गर्मी के मौसम में अक्सर हमारे बाल काफी रफ और डल हो जाते हैं| जबकि बाल हमारे शरीर की सुन्दरता का मुख्य भाग है| खूबसूरत बाल चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं, लेकिन यह तभी संभव है, जब हम अपने बालों को खास पोषण दें| इसके लिए आप गर्मियों में  बालों को हेल्दी रखने के लिए स्कैल्प पर तेल से मालिश कर सकते हैं| यह बालों को पोषण प्रदान करते हैं| इससे बाल लंबे, घने और मजबूत भी हो सकते हैं| तो चलिए हम आपको बताते हैं बालों को हेल्दी रखने के लिए आप किन-किन तेज का इस्तेमाल कर सकते हैं…?

बादाम का तेल

बादाम के तेल में विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट और जरुरी फैटी एसिड शामिल हैं, जो बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए बहुत जरुरी हैं अगर आप बाल टूटने की समस्या से भी परेशान हैं, तो इस तेल से जरुर मालिश करें|

ग्रेप सीड ऑयल

ग्रेप सीड ऑयल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण भी होते हैं|जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है|  ग्रेप सीड ऑयल स्कैल्प को मॉइश्चराइज करके डैंड्रफ और सेल्युलर डैमेज को भी रोकता है|

जोजोबा ऑयल

बालों को पोषण प्रदान करने के लिए जोजोबा ऑयल फॉर हेयर लाभकारी होता है|यह बालों को मजबूत, घना और हेल्दी रखता है|जोजोबा ऑयल कई विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है|

नारियल का तेल

नारियल के तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं| अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं, तो आप बालों पर नारियल का तेल लगा सकते हैं| नियमित रूप से बालों पर नारियल का तेल लगाने से बालों को नमी प्रदान होती है। बाल मुलायम, शाइनी और चमकदार बन सकते हैं|

ऑर्गन ऑयल

आर्गन ऑयल बालों को कंडीशन करने में मदद कर सकता है| यह कंडीशनिंग एजेंट की तरह कार्य करता है| यह बालों को झड़ने से रोकने के साथ ही बालों को चमकदार बना सकता है और तो और  यह तेल बालों को डैमेज होने से भी बचाने का काम कर सकता है|

About Post Author