मीम्स की दुनिया में धूम मचा देने वाली ये लड़की, आखिर कौन है, पढ़ें ख़बर

KNEWS DESK-  आजकल हर कोई सोशल मीडिया का उपयोग करता है| आपने मीम्स में तो इस बच्ची को जरुर देखा होगा| अपने क्यूट एक्सप्रेशन से तस्वीर में दिख रही इस बच्ची ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है| यह बच्ची सबसे ज्यादा शेयर किए जाने वाले पोस्ट्स में मीम्स शामिल हैं| क्या आपने कभी सोचा है कि मीम्स की दुनिया में धमाल मचाने वाली ये लड़की कौन है…?

क्यूट एक्सप्रेशन वाली इस बच्ची का नाम जिनमीरन है, घर में प्यार से  इसे रोही बुलाया जाता है| अधिकतर लोगों को यह लगता है कि जिनमीरन जापान या फिर चीन की रहने वाली हैं| लेकिन यह गलत है जिनमीरन साउथ कोरिया की नागरिक हैं और उनकी उम्र 7 साल है| जिनमीरन के फेस एक्सप्रेशन लोगों को बेहद पसंद आते हैं, इसलिए वो देखते ही देखते मीम्स की दुनिया का एक अनमोल हिस्सा बन गईं|

भारत, ब्राजील, इंडोनेशिया और पाकिस्तान जैसे कई देशों में रोही पॉपुलर हैं| इनके नाम पर कई फैन पेज भी बन चुके हैं| सिर्फ रोही ही नहीं बल्कि उनकी छोटी बहन रोमी के एक्सप्रेशन्स भी लोगों को काफी पसंद आते हैं| आश्चर्यजनक बात है कि जिनमीरन एक लिटिल मॉडल हैं, जो फूड, कपड़ों और डेकोरेशन से जुड़े सामान का एड करती हैं|  इनके एड किए गए प्रोडक्ट मार्केट में तेजी से बिकते हैं|

आपको बता दें कि जिनमीरन की छोटी बहन रोमी भी आगे चलकर मीम्स की दुनिया का अनमोल हिस्सा बनेंगी| रोही अत्यधिक देशों में अपने मीम फेस के चलते वायरल हो रहीं हैं| सोशल मीडिया में आपने इनकी तस्वीरों वाले कई मीम्स देखे होंगे| परिवार में रोही और उनकी बहन के साथ साथ उनके माता-पिता हैं|

About Post Author