पुदीने की पत्तियों के अनंत फायदे, ऐसे करें इस्तेमाल

LIFESTYLE- पुदीना सबसे ज्यादा अपने अनोखे स्वाद के लिए ही जाना जाता है| गर्मियों में अधिकतर इसका इस्तेमाल किया जाता है| गर्मी के मौसम में पुदीने की पत्तियां शरीर को ठंडक देती हैं और कई बिमारियों को दूर करती हैं| इनमें विटामिन-स, प्रोटीन, मेंथोल, विटामिन-ए, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं| यही कारण है कि पुदीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है| आज हम आपको बताएंगे पुदीने से हमें क्या-क्या फायदे हो सकते हैं|

पुदीने के सेवन से पाचन सम्बन्धी समस्याएं दूर होती हैं| इसमें पाया जाने वाला एंटीसेप्टिक गुण अपच से राहत दिलाने का कार्य करता है| गर्मियों में पेट से सम्बंधित समस्याओं से बचने के लिए आप पुदीने का पानी पी सकते हैं| इससे आपको काफी राहत मिलेगी|

पुदीना अपने वात-कफ शामक गुण के कारण अस्थमा में भी फायदेमंद होता है| पुदीना में मेंथॉल होता है, जो श्वास नली को साफ करने और बलगम हटाने में मदद करता है| इसके अलावा, पुदीना इंफ्लामेशन को कम करने में भी मदद कर सकता है| जिससे आप खुलकर सांस ले पाते हैं|

पुदीने की पत्तियां वजन घटाने में भी काफी सहायक होती हैं|पुदीने की पत्तियों को पेयजल बनाकर इसमें नींबू का रस और काली मिर्च पाउडर मिलाएं| इस पेय पदार्थ को रोजाना खाली पेट पीने से आपका वजन आसानी से कम होगा|

पुदीने की पत्तियों में मेंथॉल होता है, जो पेन किलर का काम करता है| पुदीने की पत्तियों से निकले तेल को सिर पर लगाने से सिरदर्द चुटकियों में गायब हो जाता है|

पुदीना की पत्तियां सर्दी-खांसी जैसी समस्या दूर करती है| इनमें विटामिन-सी, विटामिन-ए, एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं| इसके लिए आप पुदीने की पत्तियों को अपनी चाय में शामिल कर सकते हैं| यह सर्दियों में आपके लिए काफी आरामदायक होगा|

About Post Author