महिला कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

देहरादून। राजधानी के देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से महिला कांग्रेस ने मंगलवार देर शाम भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए हल्ला बोल और मशाल जुलूस निकाला।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्या कांड प्रेमचंद अग्रवाल मारपीट प्रकरण,महिला पहलवानों के मुद्दे के साथ ही प्रदेश के तमाम बड़े और महत्वपूर्ण मुद्दों के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय से घंटाघर तक मशाल जुलूस निकाला।

वहीं  महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय नेटा डिसूजा ने कहा कि देश में खुले आम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करेगा।

कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। जिसे पूरा देश देख रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा का कहना है कि उत्तराखंड की मातृशक्ति अपने हक के लिए लड़ना जानती है। महारा ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भण्डारी हत्याकांड प्रकरण में भी महिलाओं ने बड़े व्यापक स्तर पर हक की  लड़ाई को लड़ा.

देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करने वाली महिला पहलवान आज न्याय के लिए दिल्ली में धरना दे रही है। इसके बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि प्रदेश सरकार बेरोजगार नौजवानों का हक छीन रही है।सरकार भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच से पीछे हट रही है।

About Post Author