विवेक रंजन अग्निहोत्री ने राहुल गाँधी से पूछा “तपस्वी, सूफी या मार्क्सवी कौन हैं आप”

कानपुर-  फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने राहुल गांधी की फोटो शेयर करते हुए सवाल किया,”तपस्वी, सूफी या मार्क्सवी? या सिर्फ एक खोया हुआ बच्चा हैं?”

आपको बता दें कि पिछले साल कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’  सोमवार 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में खत्म हो गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगभग 35 मिनट तक कश्मीरी लोगों को सम्बोधित करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला भी बोला। इस दौरान की उनकी एक तस्वीर शेयर कर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने तंज कसा।

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने राहुल गांधी की फोटो शेयर करते हुए सवाल किया,”तपस्वी, सूफी या मार्क्सवी? या सिर्फ एक खोया हुआ बच्चा हैं?” विवेक रंजन अग्निहोत्री के इस सवाल पर कुछ लोगों ने तंज कसते हुए जवाब दिया है तो वहीं कुछ यूज़र्स ने चुटकी लेते हुए कमेंट किये हैं।

कांग्रेस नेता हितेंद्र ने जवाब दिया,”भारतीय लोकतंत्र की आशा की किरण।”

@ExSecular नाम के एक यूजर ने लिखा- ठंडी से इनको डर लगने लगा क्या?

@ravi_ghazipuri नाम के एक यूजर ने लिखा- कम से कम फर्जी फ़िल्मकार तो नहीं ही हैं।

@iahangerirfan नाम के एक यूजर ने लिखा कि ये कुछ नहीं बल्कि आपके लिए एक डर हैं सर।

@GLNanda8 नाम के एक ट्विटर हैंडल से जवाब दिया गया- ये तो आपके ऊपर निर्भर करता है लेकिन वो आप जैसे तो बिल्कुल नहीं हैं, उनके अंदर मानवता है।

@SaibBilaval नाम के एक यूजर ने लिखा- ये वो हैं, जिनकी वजह से आपकी रोजी – रोटी चल रही है।

आपको बता दें कि फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अक्सर ही राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला करते नजर आते हैं। विवेक अग्निहोत्री की इस पोस्ट पर 183 लोगों ने Quote, 936 Retweets, 9,083 Likes और करीब 2 हजार लोगों ने इस पर कमेंट्स किये हैं। गौरतलब है कि ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ को लेकर विवेक अग्निहोत्री लम्बे समय तक सुर्खियों में थे।