वैलेंटाइन पर पार्टनर को करें इंप्रेस गुलकंद के रोज़ लड्डू के साथ..

लाइफस्टाइल डेस्क  ,  बस कुछ ही दिनों में वैलेंटाइन वीक आने वाला है। इस हफ्ते का इंतजार लोग साल भर करते हैं। लोग वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर को खुश करने के लिए बहुत कुछ करते है और इनमे से ही डिनर डेट भी बहुत खास होती है।  लोग एक दुसरे को शॉपिंग कराते हैं। उन्हें उनके स्पेशल होने का एहसास कराते हैं। पर, अगर आप इन सबसे हट कर अपने पार्टनर के लिए कुछ अलग करने का सोच रही हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।
आज हम आपको गुलकंद से बने लड्डू बनाना सिखाएंगे। वैसे भी घर की बनी हुई मिठाई तो हर किसी को  पसंद ही आती है। इसलिए ये लड्डू उनके लिए काफी बेहतर ऑप्शन हैं, जिनके पार्टनर खाने के शौकीन होते हैं।

बेहद कम समय में बनने वाली ये डिश आपके पार्टनर का मूड काफी अच्छा कर देगी। अगर आप इसे एक बार अपने पार्टनर को खिलाएंगी तो वो दोबारा इसकी मांग जरूर करेंगे। आइए देर ना करते हुए आपको गुलकंद के रोज लड्डू बनाना सिखाते है।

 गुलकंद के लड्डू बनाने के लिए जरूरी सामग्री
  • एक चौथाई कप दूध
  • डेढ़ कप मिल्क पाउडर
  • 3 चम्मच गुलकंद
  • एक चम्मच रोज सिरप
  • 4-5 बूंद रोज एसेंस
  • एक चम्मच घी
  • सूखी गुलाब की पत्तियां ( सजाने के लिए )

 विधि 

अगर आप भी अपने पार्टनर की सेहत को लेकर रहते है सतर्क तो इस वैलेंटाइन पार्टनर को जरुर खिलाएं गुलकंद से बने रोज लड्डू जान लीजिये कैसे बनाते हैं , तो सबसे पहले नॉनस्टिक पैन में घी गर्म करें। अब इसमें दूध डाल कर उसे गर्म करें। इसके बाद गर्म दूध में मिल्क पाउडर मिलाएं। जब मिल्क पाउडर अच्छे से मिल जाए तो इसमें रोज सिरप, कंडेस्ड मिल्क और रोज एसेंस डालें। अब सभी को एक साथ अच्छे से मिलाएं।

इसके बाद एक प्लेट में घी लगाकर उसे चिकना कर लें। अब जब मिश्रण पैन छोडे़ तो उसे चिकनी प्लेट में निकाल लें। जब यह ठंडा हो जाए तो उसे हाथों से मसलकर चिकना कर लें। अब हाथों में घी लगाकर छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं। उसमें गुलकंद की गोलियां रखें और बॉल्स को बंद करें। तैयार है स्वादिष्ट गुलकंद के रोज लड्डू |

About Post Author