KNEWS DESK- बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। 25 नवंबर को बाढ़ जिले के नदवां गांव में अनंत सिंह की बेटी की शादी पटना निवासी ऋषिकेश से हुई। शादी में पूरे बिहार के लोगों को आमंत्रित किया गया था और अनुमान के मुताबिक करीब 4 लाख लोग शामिल हुए।
BBC ने 80 लाख मिठाइयों और 150 डिशेज का किया जिक्र
BBC ने शादी की भव्यता को अपनी रिपोर्ट में प्रमुखता से दिखाया। रिपोर्ट के मुताबिक मेहमानों के लिए करीब 80 लाख मिठाइयां और 150 तरह की डिशेज तैयार की गई थीं। शादी के लिए करीब 5 लाख लोगों को आमंत्रित किए जाने का भी जिक्र किया गया। BBC ने इस आयोजन की तुलना उद्योगपति अनंत अंबानी की 2024 की चर्चित शादी से की।
ब्रूट ने दामाद ऋषिकेश के बारे में बताया
फ्रांस की मीडिया संस्था ब्रूट ने अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश कुमार पर विशेष रिपोर्ट की। रिपोर्ट के मुताबिक ऋषिकेश अमेरिका में रहते हैं और वहीं से पढ़ाई कर चुके हैं। वह एक अमेरिकी कंपनी में नौकरी करते हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि गांव से जुड़ाव होने के कारण उन्होंने शादी गांव में ही करने का फैसला किया।
द गार्जियन ने खर्च और 151 गाड़ियों का किया जिक्र
द गार्जियन ने शादी के आयोजन और उससे जुड़े खर्च को लेकर अनुमान प्रकाशित किया। रिपोर्ट में एक महीने तक चले आयोजन पर करीब 5,574 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान बताया गया। अखबार ने बिहार की गरीबी और अनंत सिंह पर दर्ज 28 मुकदमों का भी जिक्र किया। रिपोर्ट में 151 गाड़ियों के साथ बारात पहुंचने और शादी में जुटी भारी भीड़ का भी उल्लेख किया गया।
संडे गार्जियन और अलजजीरा ने भी की कवरेज
द संडे गार्जियन ने शादी में खाने के लिए उमड़ी भीड़ पर रिपोर्ट की और बताया कि आयोजन स्थल पर लोगों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि हालात संभालना मुश्किल हो गया। वहीं अलजजीरा ने इसे बिहार का सबसे बड़ा आयोजन बताया। रिपोर्ट में अनंत सिंह को बाहुबली के रूप में संदर्भित करते हुए शादी में करीब 4 लाख लोगों के शामिल होने की बात कही गई।