‘कौन बनेगा मुख्यमंत्री यह सबको पता है..’ यूपी में CM फेस को लेकर योगी-केशव के अलग-अलग बयान

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भाजपा के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक इंटरव्यू में कहा कि यूपी में सीएम फेस कौन होगा और कौन नहीं, यह सबको पता है। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला विधायक दल करेगा। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं और कोई अन्य भी।

योगी बोले- कमल का फूल हमारी पहचान

सीएम योगी से मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सीएम फेस कौन होगा, यह सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि कमल का फूल भाजपा की पहचान है और हर व्यक्ति को इसी चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ना है। योगी ने कहा कि वह भी कमल के फूल पर ही चुनाव लड़ेंगे।

केशव मौर्य ने कहा- विधायक दल करेगा फैसला

केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम फेस को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, यह विधायक दल तय करेगा। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं और कोई अन्य भी मुख्यमंत्री बन सकता है। उनके इस बयान के बाद यूपी भाजपा में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

संन्यासी धर्म और पहनावे पर भी बोले योगी

मां के निधन के बाद हरिद्वार पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करने के सवाल पर योगी ने कहा कि यही संन्यासी धर्म है। उन्होंने खुद को पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वह विचारधारा, मूल्यों और आदर्शों की राजनीति में विश्वास रखते हैं।

अपने भगवा वस्त्रों को लेकर योगी ने कहा कि उन्हें अपने देश और धर्म पर गौरव है। अगर किसी को उनके वस्त्रों से परेशानी है तो होने दीजिए। उन्होंने कहा कि वह किसी के कारण अपने वस्त्र नहीं उतारेंगे और जापान यात्रा के दौरान भी इसी वेश में गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *