यूपी पुलिस में 28 अधिकारियों के तबादले, 10 IPS और 18 PPS शामिल

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन ने 10 IPS और 18 PPS अधिकारियों समेत कुल 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट, जिलों और विभिन्न पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

10 IPS अधिकारियों के तबादले

IPS पुनीत द्विवेदी को पुलिस मुख्यालय से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। नीतू को वाराणसी से गौतमबुद्धनगर, शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा और अमित कुमावत को लखनऊ से गाजियाबाद भेजा गया है। किरण यादव को लखनऊ से ANTF मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन बनाया गया है।

पुष्कर वर्मा को प्रयागराज से फतेहगढ़, आदित्य को आगरा से बदायूं में ASP ग्रामीण, शैव्या गोयल को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद और भवरे दीक्षा अरुण को शाहजहांपुर से मेरठ PTS भेजा गया है। वहीं माविस टॉक को सोनभद्र से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

18 PPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

PPS अधिकारियों में कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद से आजमगढ़, अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र और देवेंद्र सिंह को मिर्जापुर PAC से शाहजहांपुर भेजा गया है। इंदुप्रभा सिंह को लखनऊ SCO मुख्यालय से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ADCP बनाया गया है।

अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर से मथुरा, ममता कुरील को अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर, गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ से अलीगढ़ और पीयूष कुमार सिंह को गाजियाबाद से मैनपुरी भेजा गया है। अभिषेक तिवारी को मैनपुरी से मुरादाबाद में ASP नगर बनाया गया है।

नितिन कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर से मुरादाबाद PTS, श्रेष्ठा को ATS लखनऊ से 49वीं वाहिनी PAC गौतमबुद्धनगर और नवीना शुक्ला को ANTF मुख्यालय से SCO मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। नवीन कुमार सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से पुलिस महानिदेशक के स्टाफ ऑफिसर की जिम्मेदारी मिली है।

विभा सिंह, राघवेंद्र कुमार मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, डॉ. हृदेश कठेरिया और पंकज कुमार श्रीवास्तव को भी नई तैनाती दी गई है। शासन स्तर से जारी तबादला सूची के बाद पुलिस विभाग में यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *