पंजाब चुनाव 2027 से पहले BJP और अकाली दल का बड़ा फैसला, आज गठबंधन का ऐलान

KNEWS DESK- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर साथ आने जा रहे हैं। दोनों दल आज यानी 24 नवंबर को अपने गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में दोपहर 1 बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रस्तावित है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शामिल होंगे।

छह साल बाद फिर साथ आएंगे दोनों दल

बीजेपी और अकाली दल लंबे समय तक पंजाब की राजनीति में प्रमुख गठबंधन सहयोगी रहे हैं। दोनों दलों के बीच 2020 में तीन कृषि कानूनों को लेकर मतभेद बढ़े थे, जिसके बाद अकाली दल ने एनडीए से अलग होने का फैसला किया था। बाद में केंद्र सरकार ने इन कृषि कानूनों को वापस ले लिया। अब करीब छह साल बाद दोनों पार्टियां 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले फिर गठबंधन की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

117 सीटों पर सीट बंटवारे की चर्चा

गठबंधन से पहले दोनों दलों के बीच पंजाब की 117 विधानसभा सीटों को लेकर सीट शेयरिंग पर बातचीत चल रही थी। बीजेपी ने पहले संकेत दिया था कि वह इस बार पहले की तुलना में ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। पिछले गठबंधन में अकाली दल ने 94 और बीजेपी ने 23 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। 2022 में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

AAP और कांग्रेस के खिलाफ बनेगा नया समीकरण

बीजेपी और अकाली दल के दोबारा साथ आने से पंजाब की चुनावी राजनीति में नया समीकरण बनने की उम्मीद है। दोनों दलों का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव में संयुक्त रूप से मजबूत चुनौती पेश करना है। गठबंधन के ऐलान के बाद सीटों के बंटवारे और चुनावी रणनीति को लेकर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *