सुष्मिता सेन के बर्थडे पर ललित मोदी ने शेयर की खास तस्वीर, लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे माय फ्रेंड’

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने लंबे करियर में शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक उन्होंने अलग-अलग किरदारों में अपनी छाप छोड़ी है। वहीं, अपने करियर के अलावा सुष्मिता सेन की लव लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही है। 19 नवंबर को एक्ट्रेस ने अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर ललित मोदी की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींच लिया।

Knews Desk – सुष्मिता सेन के जन्मदिन पर ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया। ललित मोदी ने जो तस्वीर पोस्ट की है, वह ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें वह और सुष्मिता सेन एक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के ऊपर ‘हैप्पी बर्थडे माय फ्रेंड’ लिखा हुआ है।

पोस्ट के कैप्शन में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को अपनी सबसे प्यारी दोस्त बताते हुए उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सुष्मिता के हमेशा मुस्कुराते रहने की दुआ भी की। ललित मोदी की यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

तस्वीर में ललित मोदी की लोकेशन एथेंस, ग्रीस दिखाई दे रही है। पोस्ट पर हजारों लाइक्स आए हैं और कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है। दोनों के पुराने रिश्ते को लेकर पहले भी काफी चर्चाएं रही हैं, ऐसे में ललित मोदी की यह बर्थडे विश एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

https://www.instagram.com/p/Df77ZQiRwaz/

सुष्मिता सेन के बर्थडे पर आए इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग इसे दोस्ती के अंदाज में देख रहे हैं, वहीं कई यूजर्स पोस्ट पर प्यार वाले इमोजी के साथ कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि साल 2022 में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर तहलका मचा दिया था। इन तस्वीरों में दोनों वेकेशन एन्जॉय करते नजर आए थे। उस दौरान ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को अपनी ‘बेटर हाफ’ बताते हुए प्यार का इजहार किया था। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं और ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया बायो और पोस्ट में भी बदलाव कर लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *