साउथ सिनेमा की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु मां बन गई हैं। प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय करने के बाद एक्ट्रेस अब मदरहुड फेज में एंट्री कर चुकी हैं। सामंथा ने राज निदिमोरु के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। कपल ने 19 नवंबर 2026 को अपने बेटे का स्वागत किया और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने लाडले की पहली तस्वीर शेयर करते हुए उसका नाम भी बताया है।
Knews Desk – सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की पैरेंटहुड जर्नी 19 नवंबर 2026 से शुरू हुई है। एक्ट्रेस ने गुरुवार को एक बेबी बॉय को जन्म दिया। 20 नवंबर को सामंथा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बॉय के साथ अपनी पहली फैमिली फोटो शेयर की। तस्वीर में उनका बेटा अपने पापा राज की उंगली पकड़े हुए नजर आ रहा है, जबकि सामंथा ने अपने बेटे का हाथ थाम रखा है। बेबी क्रीम कलर के आउटफिट में नजर आ रहा है, हालांकि तस्वीर में उसका पूरा चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।
इस तस्वीर को लेकर एक खास बात भी सामने आई है। फोटो के ऊपर AI कंटेंट लिखा हुआ है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि शेयर की गई तस्वीर एआई से बनाई गई है या फिर वास्तव में सामंथा और राज के बेटे की तस्वीर है।
सामंथा ने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए उसका नाम भी बताया है। एक्ट्रेस और राज निदिमोरु ने अपने बेटे का नाम देव निदिमोरु रखा है। पोस्ट के कैप्शन में सामंथा ने लिखा, “हमारा खूबसूरत बेबी ब्वॉय। देव निदिमोरु। 19-11-2026। हमारा दिल खुशी से भर गया।”
https://www.instagram.com/p/Df9LyCouMla/?
सामंथा की इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। रकुल प्रीत सिंह, कियारा आडवाणी, तमन्ना भाटिया, वरुण धवन, अनन्या पांडे, अथिया शेट्टी और भूमि पेडनेकर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाई दी है।
सामंथा रुथ प्रभु की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पिछले साल 1 दिसंबर को फिल्ममेकर राज निदिमोरु से दूसरी शादी की थी। राज की भी सामंथा के साथ दूसरी शादी थी। इससे पहले सामंथा ने अभिनेता नागा चैतन्य से 2017 में शादी की थी। दोनों का रिश्ता 2021 में टूट गया था। अब राज के साथ सामंथा अपनी जिंदगी के नए फेज में कदम रख चुकी हैं और बेटे के जन्म के साथ दोनों के घर खुशियों ने दस्तक दी है।