यूपी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो कैसे जुड़वाएं? जानें पूरा तरीका

KNEWS DESK– उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी SSR-2027 के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। प्रदेश में अब कुल 13.58 करोड़ मतदाता हैं। SIR-2026 की अंतिम मतदाता सूची के मुकाबले ड्राफ्ट सूची में 18 लाख 84 हजार 113 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, 2026 की अनुमानित आबादी के हिसाब से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में करीब 2.58 करोड़ मतदाता कम हैं। ऐसे में जिन लोगों का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है, वे अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

फॉर्म-6 से जुड़वा सकते हैं नाम

जिन पात्र लोगों का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में छूट गया है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए भी उपलब्ध है, जिनका नाम 27 अक्टूबर 2025 यानी SIR शुरू होने से पहले की वोटर लिस्ट में नहीं था।

विदेश में रहने वाले भारतीय भी कर सकते हैं आवेदन

विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिक भी फॉर्म-6 भरकर ओवरसीज इलेक्टोरल रोल में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। पात्र मतदाता देश में कहीं से भी आवेदन कर सकते हैं।

आधार की जानकारी भी ली जाएगी

फॉर्म-6 भरते समय आधार कार्ड की जानकारी भी ली जाएगी। आवेदन प्रक्रिया के दौरान आधार कार्ड के आगे और पीछे, दोनों तरफ की तस्वीर अपलोड करने की सुविधा उपलब्ध होगी। ऐसे में जिन पात्र मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *