दीपिका कक्कड़ के बेटे रूहान के साथ पार्क में क्या हुआ? शोएब इब्राहिम ने सुनाया पूरा मामला

knews desk – टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ हाल ही में अपने साढ़े तीन साल के बेटे रूहान से जुड़ा एक वीडियो देखकर परेशान हो गए। शोएब ने बताया कि एक महिला ने पार्क में उनके बेटे के साथ वीडियो बनाया, जिसमें वह रूहान को जबरदस्ती गोद में उठाने की कोशिश कर रही थी। शोएब ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए लोगों से बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार न करने की अपील की है।

शोएब ने जारी किया वीडियो

शोएब इब्राहिम ने 16 नवंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो के टाइटल में उन्होंने लिखा, “किसी भी बच्चे के साथ ऐसा मत कीजिए।” शोएब ने बताया कि कुछ दिन पहले रूहान पार्क गया था। इसी दौरान एक महिला ने उसे जबरदस्ती गोद में लेकर वीडियो बनाने की कोशिश की।

शोएब के मुताबिक, रूहान उस महिला के पास जाने से मना कर रहा था, लेकिन इसके बावजूद महिला उसे गोद में लेने की कोशिश करती रही। शोएब ने बताया कि इस दौरान उनका बेटा परेशान भी हो रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि बाद में महिला ने रूहान के साथ बनाया गया वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया।

“बच्चे को क्या समझ आएगा कि इंस्टा क्या है”

शोएब ने वीडियो में बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर रूहान का वीडियो देखा, जिसमें एक महिला उसे जबरदस्ती गोद में उठाने की कोशिश कर रही थी और उसके साथ वीडियो बना रही थी। शोएब ने कहा कि वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि बच्चा परेशान था और महिला के पास जाने से मना कर रहा था।

https://www.youtube.com/watch?v=0mjDURA-tFQ

शोएब ने कहा, “बच्चे को क्या समझ आएगा कि इंस्टा क्या है। मुझे लगता है कि ये चीज गलत है। अगर आप ये वीडियो देख रही हैं या नहीं देख रही हैं, ये चीज बहुत ज्यादा गलत लगी है, बहुत ज्यादा बुरी लगी है। किसी को भी परेशान नहीं करना चाहिए।”

आलोचना के बाद महिला ने डिलीट किया वीडियो

शोएब ने बताया कि महिला ने जब वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया तो कई लोगों ने इस तरह रूहान का वीडियो बनाने को लेकर उसे क्रिटिसाइज किया। इसके बाद महिला ने वीडियो डिलीट कर दिया।

एक्टर ने कहा कि उन्हें लगता है कि लोगों की आलोचना के बाद महिला को अपनी गलती का एहसास हुआ और इसी वजह से उसने वीडियो हटा दिया। शोएब ने लोगों से अपील की कि किसी भी बच्चे को उसकी इच्छा के खिलाफ परेशान नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *