knews desk – भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अक्सर मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने छठ पर्व की शुभकामनाएं दी थीं और इससे जुड़े एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था। अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने मजेदार अंदाज में अपना फोन नंबर बताने का दावा किया है।
मोनालिसा ने अपने लेटेस्ट वीडियो में ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है और हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में वह एक वॉइसओवर पर लिप्सिंग करती दिखाई दे रही हैं। वॉइसओवर में कहा जाता है, “जिन-जिन लोगों को मेरा नंबर चाहिए तो लिखो मेरा नंबर…” इसके बाद कुछ ऐसे नंबर बताए जाते हैं, जिन्हें सुनकर फैंस को लगता है कि मोनालिसा सच में अपना फोन नंबर शेयर कर रही हैं।
वीडियो के अंत में वॉइसओवर में यह भी कहा जाता है कि फोन हाथ में रखा है और कॉल करने पर वह तुरंत उठा लेंगी। मोनालिसा ने इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरा फोन नंबर लिख लीजिए।” हालांकि, वीडियो देखने के बाद फैंस को समझ आया कि एक्ट्रेस ने उनके साथ मजेदार प्रैंक किया है।
https://www.instagram.com/reels/Dfw9F4XSBF7
मोनालिसा के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ फैंस पहले तो उनका नंबर मिलने की उम्मीद में उत्साहित नजर आए, लेकिन बाद में प्रैंक का पता चलने पर थोड़े मायूस हुए। वहीं कई लोगों ने इस वीडियो को काफी मजेदार बताया और कमेंट्स में हंसने वाले इमोजी शेयर किए।
एक फैन ने लिखा, “बहुत खूबसूरत।” वहीं दूसरे ने लिखा, “वेरी फनी।” एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “मेरे पास है लेकिन नंबर आपका।” एक फैन ने तो कमेंट करते हुए लिखा, “मैंने कॉल की है प्लीज फोन उठाइए।” इसके अलावा कई अन्य फैंस ने भी हंसी-मजाक वाले कमेंट्स किए।
मोनालिसा का यह फनी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस का यह प्रैंक भले ही कुछ पल के लिए फैंस को उत्साहित कर गया हो, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि यह सिर्फ मनोरंजन के लिए किया गया मजाक था।